facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Smallcap ने बढ़ाया इक्विटी म्युचुअल फंडों में निवेश

Advertisement

Amfi के CEO एनएस वेंकटेश ने कहा, स्मॉलकैप फंडों में निवेश अब तक के सर्वोच्च स्तर पर है

Last Updated- July 10, 2023 | 8:09 PM IST
Mutual Fund

सक्रियता से प्रबंधित इक्विटी म्युचुअल फंड (equity mutual fund) योजनाओं में जून में रिकॉर्ड 8,600 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ निवेश दर्ज हुआ जबकि निवेश निकासी बढ़कर 29 माह के उच्चस्तर 29,404 करोड़ रुपये पर पहुंच गया क्योंकि निवेशकों ने बाजार में उल्लास के माहौल का फायदा उठाते हुए निवेश निकासी की।

शुद्ध‍ निवेश के आंकड़े को स्मॉलकैप फंडों में निवेश से मजबूती मिली, जो मई के संग्रह के पार निकलकर रिकॉर्ड 5,470 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी की तरफ से जारी आंकड़ों से मिली।

स्मॉलकैप फंडों में मजबूत निवेश ने इक्विटी म्युचुअल फंड योजनाओं में सकल निवेश को तीन महीने के उच्चस्तर 38,040 करोड़ रुपये पर पहुंचा दिया।

उद्योग का मानना है कि निवेशक अब अपने पोर्टफोलियो में संशोधन स्मॉलकैप फंडों के हक में कर रहे हैं।

Amfi के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) एनएस वेंकटेश ने कहा, स्मॉलकैप फंडों में निवेश अब तक के सर्वोच्च स्तर पर है। लगता है कि निवेशक अपने फंडों को रोटेट कर रहे हैं और इस तरह से लार्जकैप योजनाओं से रकम निकालकर स्मॉलकैप फंडों में निवेश कर रहे हैं। वे शायद स्मॉलकैप फंडों में ज्यादा लाभ की संभावना देख रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement