म्युचुअल फंड

Upcoming NFO: पैसा रखें तैयार! दो नई स्कीमें लॉन्च को तैयार, ₹500 से निवेश शुरू

Upcoming NFO: निवेशक 5 जून से लेकर 22 जून तक इन न्यू फंड ऑफर में निवेश कर सकते हैं

Published by
अंशु   
Last Updated- May 31, 2026 | 6:14 PM IST

Upcoming NFO: म्युचुअल फंड निवेशकों के लिए अगले सप्ताह में निवेश के दो बेहतरीन अवसर हैं। 1 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में दो न्यू फंड ऑफर (NFO) बाजार में लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें से एक इंडेक्स फंड और एक हाइब्रिड फंड है। पहले NFO का नाम मोतीलाल ओसवाल बीएसई क्लीन एनर्जी इंडेक्स फंड (Motilal Oswal BSE Clean Environment Index Fund) है। दूसरा न्यू फंड ऑफर व्हाइटओक कैपिटल लेकर आ रहा है जिसका नाम व्हाइटओक कैपिटल एग्रेसिव हाइब्रिड फंड (WhiteOak Capital Aggressive Hybrid Fund) है। निवेशक 5 जून से लेकर 22 जून तक इन न्यू फंड ऑफर में निवेश कर सकते हैं। आइए, इन NFOs पर एक नजर डालते हैं।

Motilal Oswal BSE Clean Environment Index Fund

मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड ने ESG (पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी) थीम पर आधारित एक नई स्कीम मोतीलाल ओसवाल बीएसई क्लीन एनर्जी इंडेक्स फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक पैसिवली मैनेज्ड इंडेक्स फंड है, जो पर्यावरण के अनुकूल काम करने वाली भारतीय कंपनियों में निवेश करेगा।

यह न्यू फंड ऑफर 5 जून 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 जून 2026 को बंद होगा। NFO पीरियड के दौरान इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹500 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। हालांकि 15 दिनों के भीतर पैसा निकालने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा।

दिशंत मेहता, स्वप्निल पी मायकर और राकेश शेट्टी इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं। इस फंड का बेंचमार्क BSE Clean Environment TRI है। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk) की कैटेगरी में रखा गया है।

इस स्कीम का मकसद BSE Clean Environment Total Return Index (TRI) के प्रदर्शन को ट्रैक करना है। यह फंड उन कंपनियों पर फोकस करेगा जो स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देती हैं। भारत में ग्रीन एनर्जी और क्लीन टेक्नोलॉजी सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए यह फंड लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Also Read: RBI MPC Meet: Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर…क्या होगा RBI का फैसला? बता रहे हैं एक्सपर्ट्स

WhiteOak Capital Aggressive Hybrid Fund

व्हाइटओक कैपिटल एग्रेसिव हाइब्रिड फंड एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह न्यू फंड ऑफर 8 जून 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 22 जून 2026 को बंद होगा। NFO पीरियड के दौरान इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹500 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। इसके साथ ही इस स्कीम में एग्जिट लोड भी जीरो है यानी आप जब चाहें तब पैसा निकाल सकते हैं।

रमेश मंत्री, पीयूष बरनवाल, आशीष अग्रवाल, धीरेश पाठक और तृप्ति अग्रवाल इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं। इस फंड का बेंचमार्क CRISIL Hybrid 35+65 Aggressive Indexहै। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk) की कैटेगरी में रखा गया है।

इस स्कीम का मकसद लॉन्ग निवेशकों की दौलत में इजाफा करना है। इसके लिए यह मुख्य रूप से इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगी। साथ ही, पोर्टफोलियो में स्थिरता बनाए रखने के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट में भी निवेश किया जाएगा।


(डिस्क्लेमर: यहां न्यू फंड ऑफर की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : May 31, 2026 | 6:14 PM IST