facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Funds का रीट्स-इनविट्स में निवेश, बाजार में क्या हैं नई संभावनाएं?

Advertisement

अभी भी यह म्युचुअल फंड उद्योग की 65.7 लाख करोड़ रुपये की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों का महज 0.3 फीसदी बैठता है। 

Last Updated- April 21, 2025 | 11:04 PM IST
Upcoming NFOs

म्युचुअल फंड (एमएफ) काफी तेजी से रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट्स) और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट (इनविट्स) में निवेश कर रहे हैं। लेकिन उनका कुल निवेश उद्योग की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) के 0.5 फीसदी से भी कम है। हालांकि फंडों को 2017 की शुरुआत से ही इन परिसंपत्तियों में अपनी एयूएम का 10 फीसदी तक आवंटित करने की अनुमति दी गई है। लेकिन निवेश में अहम वृद्धि हाल में हुई है। मार्च 2020 में निवेश 734 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 20,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अभी भी यह म्युचुअल फंड उद्योग की 65.7 लाख करोड़ रुपये की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों का महज 0.3 फीसदी बैठता है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि रीट्स और इनविट्स में निवेश करने के लिए अधिकृत योजनाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद मजबूत इक्विटी बाजार, तरलता की समस्याओं और सीमित मूल्यांकन क्षमताओं के कारण निवेश सीमित ही बना हुआ है।

फिसडम के शोध प्रमुख नीरव करकेरा ने कहा, मांग में धीमी वृद्धि का मुख्य कारण यह है कि उसकी दुनिया उतनी व्यापक नहीं है और तरलता भी सीमित है। साथ ही इक्विटी बाजार के प्रदर्शन को देखते हुए फंड मैनेजरों के पास इक्विटी से इतर देखने का कोई कारण नहीं है। तीसरा, केवल कुछ एएमसी के पास रीट्स और इनविट्स में बड़ी रकम निवेश करने के लिए मूल्यांकन और विश्लेषण करने की क्षमताएं हैं।

केवल एक योजना (डीएसपी क्रेडिट रिस्क फंड) का निवेश ऊपरी सीमा के करीब 9.4 फीसदी है। ऐसी 304 अन्य योजनाएं हैं, जिन्होंने रीट्स और इनविट्स में निवेश किया है, लेकिन उनमें से किसी का भी निवेश 4.5 फीसदी से ज्यादा नहीं है।

इसमें निवेश का दायरा चार रीट्स और 18 इनविट्स तक सीमित है। 2023 में एनएसई ने ऐसेट क्लास के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए पहला इंडेक्स निफ्टी रीट्स और इनविट्स पेश किया। 28 मार्च तक इंडेक्स ने एक साल की अवधि में कुल 8.5 फीसदी का रिटर्न दिया था। पांच साल की अवधि में इंडेक्स ने लगभग 16 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।

हाल ही में एक परामर्श पत्र में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इक्विटी और हाइब्रिड योजनाओं के लिए निवेश सीमा को 10 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। नियामक एकल जारीकर्ता जोखिम सीमा को 5 से बढ़ाकर 10 फीसदी करने की भी योजना बना रहा है। विशेषज्ञों का कहना है, हालांकि उच्च सीमा से रीट्स और इनविट्स बाजार को विकसित करने में मदद मिलेगी। लेकिन इससे दीर्घकालिक विकास नहीं हो सकेगा और परिणाम दिखने में समय लगेगा।

सेबी ने कहा है कि वह बाजार को विकसित करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है, जिसमें रीट्स और इनविट्स को इक्विटी के रूप में वर्गीकृत करना और फंडों को समर्पित योजनाएं शुरू करने की अनुमति देना शामिल है। हालांकि, उसकी म्युचुअल फंड सलाहकार समिति इन बदलावों के पक्ष में नहीं है।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement