facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Funds: निश्चित आय वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं से निवेशकों ने फरवरी में 13,815 करोड़ निकाले

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 5:51 PM IST
Be careful before investing in Mutual Fund, tax rules have changed
BS

निवेशकों ने निश्चित आय वाली यानी बॉन्ड में निवेश से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं से फरवरी में 13,815 करोड़ रुपये निकाले। इसके साथ ही नीतिगत दर में वृद्धि का दौर जल्दी समाप्त होने की उम्मीदों के बावजूद लगातार तीसरे महीने म्यूचुअल फंड से निकासी हुई है। इससे पहले ऐसे कोषों से जनवरी में 10,316 करोड़ रुपये जबकि दिसंबर में 21,947 करोड़ रुपये निकाले गये थे।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2022 में म्यूचुअल फंड्स में 3,668 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। निश्चित आय वाले कोष की 16 श्रेणियों में से नौ में समीक्षाधीन महीने में निकासी हुई जबकि शेष छह में निवेश हुआ। बहुत कम अवधि के निवेश वाले कोष से भारी निकासी हुई। कुल मिलाकर, बॉन्ड से जुड़े फंडों में समीक्षाधीन समय में 13,815 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

यह भी पढ़ें : NPS अपनाएं बुढ़ापा सुधारें और कर भी बचाएं

मॉर्निंगस्टार इंडिया की शोध प्रबंधक- वरिष्ठ विश्लेषक कविता कृष्णन ने कहा कि निवेशक अन्य संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, नये विकल्प मिलने से भी निवेशक बॉन्ड के बजाए इसे तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतिगत दर के मोर्चे पर अगर कुछ बदलाव होता है, तो निवेशक बॉन्ड में निवेश के लिये फिर से आ सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement