facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्युचुअल फंडों ने वितरकों को लेनदेन शुल्क का भुगतान रोका

Advertisement

SBI, DSP, PGIM इं​​डिया जैसे फंडों ने वितरकों को शुल्क का भुगतान न करने का विकल्प चुना

Last Updated- February 23, 2024 | 10:12 PM IST
6 new fund companies will enter the mutual fund industry this year इस साल म्युचुअल फंड उद्योग में 6 नई फंड कंपनी देंगी दस्तक

परिचालन से जुड़े मसलों और ग्राहकों की नाखुशी के कारण विभिन्न फंड वितरकों को लेनदेन शुल्क का भुगतान नहीं करने का विकल्प चुन रहे हैं। सबसे बड़ी फंड कंपनी एसबीआई म्युचुअल फंड हाल में भुगतान रोककर डीएसपी एमएफ, पीजीआईएम इंडिया एमएफ और क्वांटम एमएफ शामिल हो गई।

एसबीआई एमएफ के डिप्टी एमडी और ज्वाइंट सीईओ डी पी सिंह ने कहा कि परिचालन से जुड़ी चुनौतियों और ग्राहकों की नाखुशी को ध्यान में रखते हुए वितरकों को भुगतान बंद कर दिया गया है।

म्युचुअल फंडों के नियम के तहत फंड वितरकों को हर एकमुश्त निवेश या एसआईपी के पंजीकरण पर लेनदेन शुल्क के तौर पर 100 से 150 रुपये वसूलने का विकल्प मिलता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि निवेश की रकम 10,000 रुपये से ऊपर हो। फंड कंपनियां इस रकम का भुगतान निवेशकों की निवेश वाली रकम से काटकर करती हैं जिससे निवेशकों को आवंटित होने वाले यूनिट की संख्या घट जाती है।

म्युचुअल फंड के अधिकारियों के मुताबिक वितरकों का एक छोटा वर्ग ही लेनदेन शुल्क पाने का विकल्प चुनता है और यह विकल्प लेनदेन को टुकड़ों में बांटने और ग्राहकों की असंतुष्टि का कारण बनता है। सितंबर 2022 में बाजार नियामक सेबी ने म्युचुअल फंडों के संगठन-एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया- को उन वितरकों की पहचान करने और ब्लॉक करने को कहा था जो ज्यादा लेनदेन शुल्क के लिए लेनदेन को टुकड़ों में बांटने में शामिल रहे हैं।

बाजार नियामक ने कहा था कि उसे ऐसे कई मामले मिले हैं जहां म्युचुअल फंड वितरकों ने किसी म्युचुअल फंड में निवेशकों की रकम का एक से ज्यादा आवेदन के जरिये निवेश किया है जबकि उसे एक ही आवेदन में निपटाया जा सकता है।

उदाहरण के लिए 30,000 रुपये का निवेश 10-10 हजार रुपये के तीन आवेदन के जरिये किया गया ताकि ले​नदेन शुल्क के तौर पर 450 रुपये मिल जाएं। परिणामस्वरूप निवेश वाली शुद्ध रकम घटकर 29,550 रुपये रह जाएगी। सेबी के पत्र के बाद एम्फी ने एएमसी को ऐसे भुगतान बंद करने का विकल्प दिया है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement