facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Navratna PSU का तोहफा: डिविडेंड का किया ऐलान, 2 साल में दिया 276% का जबरदस्त रिटर्न! जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

HUDCO का शेयर आज बीएसई (BSE) पर ₹178.95 पर बंद हुआ, जिसमें 1.78% की गिरावट देखने को मिली।

Last Updated- March 10, 2025 | 4:51 PM IST
Delhi Development Authority (DDA) signs MoU with HUDCO दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हुडको के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं

अगर आप HUDCO के निवेशक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस से जुड़ी इस PSU नवरत्न कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 मार्च 2025 को हुई मीटिंग में इस फैसले को मंजूरी दी।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

HUDCO ने प्रति शेयर ₹1.05 (यानी 10.50%) का डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह डिविडेंड ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर मिलेगा। हालांकि, इस पर टीडीएस (TDS – टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) कटेगा, जिसका मतलब है कि निवेशकों को टैक्स कटने के बाद की रकम मिलेगी।

कब मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मार्च 2025 तय की है। यानी, जिन निवेशकों के पास 14 मार्च तक HUDCO के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि डिविडेंड का भुगतान घोषणा के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

HUDCO के शेयरों का प्रदर्शन

HUDCO का शेयर आज बीएसई (BSE) पर ₹178.95 पर बंद हुआ, जिसमें 1.78% की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, पिछले एक साल में यह शेयर 11% गिर चुका है, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसने जबरदस्त रिटर्न दिया है।

अगर दो साल की बात करें तो HUDCO ने 276% का दमदार रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में यह 417% चढ़ चुका है। पांच साल में इस स्टॉक ने 578% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है।

HUDCO क्यों है खास?

HUDCO एक सरकारी नवरत्न कंपनी है, जो देश में हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग का काम करती है। सरकारी योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की मजबूती के चलते इस कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं बेहतर मानी जाती हैं।

(डिस्क्लेमर: निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें। यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है।)

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement