facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एनडीटीवी बन गया है अब बेहद कीमती शेयर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:17 PM IST

न्यू डेल्ही टेलीविजन (एनडीटीवी) के अधिग्रहण की लड़ाई से कंपनी के शेयर की कीमत और मूल्यांकन में जबरदस्त वृद्धि हुई है। एनडीटीवी का शेयर अब उद्योग के अन्य समकक्ष शेयरों के मुकाबले बेहतर मूल्यांकन पर कारोबार कर रहा है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से एनडीटीवी अब चौथा सबसे मूल्यवान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समूह बन गया है।
अपने मौजूदा शेयर मूल्य पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,479 करोड़ रुपये है और यह शेयर 28.5 गुना प्राइस-टु-अर्निंग (पी/ई) गुणक पर कारोबार कर रहा है जो उद्योग के औसत पी/ई गुणक 18.6 गुना से करीब 50 फीसदी अधिक है। इससे पहले एनडीटीवी का शेयर उद्योग के मूल्यांकन के मुकाबले कम कीमत पर कारोबार कर रहा था। उदाहरण के लिए, एनडीटीवी का शेयर पिछले साल दिसंबर के अंत में 14.2 गुना पी/ई गुणक के साथ कारोबार कर रहा था जबकि उद्योग की औसत आय गुणक 19.9 गुना था।

आंकड़ों से पता चलता है कि हाल के वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कंपनियों और टेलीविजन (टीवी) प्रसारकों के मूल्यांकन में गिरावट आई है।एनडीटीवी ने अपने शेयर में नए सिरे से मूल्यांकन दर्ज किया है जिससे पिछले 12 महीनों के दौरान उसकी आय गुणक में लगातार वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए, पिछले एक साल में एनडीटीवी का पी/ई गुणक बढ़कर दोगुना से अधिक हो गया और वह पिछले साल दिसंबर के अंत में 14.2 गुना से बढ़कर फिलहाल 28.5 गुना हो गया है।
 

यह विश्लेषण शीर्ष 10 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कंपनियों के तीमाही नतीजों और बाजार पूंजीकरण पर आधारित है। इसमें ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, सन टीवी नेटवर्क, नेटवर्क18 मीडिया, टीवी18 ब्रॉडकास्टिंग, एनडीटीवी, टीवी टुडे नेटवर्क, एमपीएस, ज़ी मीडिया, म्यूजिक ब्रॉडकास्ट और एंटरटेनमेंट नेटवर्क शामिल हैं। विश्लेषकों का कहना है कि विभिन्न टीवी चैनल और इंटनेट आधारित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं अथवा ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म के दस्तक के साथ ही बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण मीडिया शेयरों में गिरावट आई है। इससे विज्ञापन राजस्व में बिखराव हुआ है। परिणामस्वरूप उद्योग की राजस्व एवं आय वृद्धि प्रभावित हुई है।
 

इक्विनॉमिक्स रिसर्च ऐंड एडवाइजरी के संस्थापक जी चोकालिंगम ने कहा, ‘पहले अधिकतर मीडिया शेयर बेंचमार्क सूचकांक के प्रीमियम टु वैल्यूएशन मल्टीपल पर कारोबार करते थे लेकिन अब अधिकतर मीडिया शेयर डिस्काउंट टु वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे  हैं।

First Published - August 25, 2022 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट