facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Defence ministry से इस दिग्गज कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, Army को करेगी K9 Vajra-T Artillery प्लेटफॉर्म की सप्लाई; स्टॉक पर रखें नजर

Advertisement

K9 Vajra-T एक 155 मिमी, 52-कैलिबर ट्रैक वाला ऑटोमैटिक आर्टिलरी प्लेटफॉर्म है। इस ऑर्टिलरी प्लेटफॉर्म को एलएंडटी और हनवा एयरोस्पेस की ओर से डेवलप किया गया है।

Last Updated- December 23, 2024 | 1:25 PM IST
Defence Stocks
Representational Image

कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने ​रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके अंतर्गत एलएंडटी भारतीय सेना को के9 वज्र-टी ऑर्टिलरी प्लेटफॉर्म (K9 Vajra-T Artillery Platforms) की सप्लाई करेगी। कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी। इस ऑर्डर के खबर के बाद एलएंडटी के शेयरों (L&T Stocks) में तेजी देखने को मिली और शुरुआती कारोबार में शेयर 1.6 फीसदी तक उछल गया।

L&T: क्या है ऑर्डर

कंपनी के प्रोजेक्ट क्लासिफिकेशन के मुताबिक, ‘बड़ा’ ऑर्डर 5,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के बीच है। के9 वज्र-टी एक 155 मिमी, 52-कैलिबर ट्रैक वाला ऑटोमैटिक आर्टिलरी प्लेटफॉर्म है, जिसे दक्षिण कोरियाई ऑटोमैटिक हॉवित्जर के9 थंडर से अपनाया गया है।

कंपनी ने बताया कि इस ऑर्टिलरी प्लेटफॉर्म को एलएंडटी और हनवा एयरोस्पेस की ओर से डेवलप किया गया है। इसे रेगिस्तान, मैदानी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित अलग-अलग इलाकों में ऑपरेट किया जा सकता है। इसे भारतीय सेना की जरूरतों के मुताबिक डेवलप किया गया है। कंपनी ने 2017 में वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए और सफल क्षेत्र मूल्यांकन के बाद 100 के9 वज्र-टी प्लेटफार्मों की पहली खेप के लिए ठेका हासिल किया था।

L&T: स्टॉक में दिखी तेजी

रक्षा मंत्रालय की ओर से बड़े ऑर्डर के एलान के बाद सोमवार (23 दिसंबर) को स्टॉक में तेजी देखने को मिली। दोपहर 1:10 बजे तक के ट्रेडिंग सेशन में एलएंडटी के शेयर ने 3690 का हाई और 3626 का लो बनाया। बीते ट्रेडिंग सेशन (शुक्रवार को) में यह दिग्गज शेयर 3630 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह स्टॉक में करीब 1.6 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। BSE Sensex में शामिल इस कंपनी का मार्केट कैप 4.99 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। बीते सालभर में इस शेयर ने करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 1:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement