facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

निफ्टी सूचकांक में होगा फेरबदल

Last Updated- December 11, 2022 | 5:57 PM IST

निफ्टी सूचकांकों के कई शेयरों में बुधवार को बदलाव किया जा सकता है। सूचकांक में यह फेरबदल  त्रैमासिक बदलाव की प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है। भारांक में बदलाव के संदर्भ में सबसे बड़ा बदलाव निफ्टी सीपीएसई सूचकांक में होगा, जिसमें ओएनजीसी का भारांक 320 आधार अंक तक बढ़ जाएगा और एनटीपीसी तथा पावरग्रिड के भारांक में 152 आधार अंक और 87 आधार अंक तक की कमी आएगी।
एडलवाइस अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अभिलाष पगारिया द्वारा की गई गणना के अनुसार, ओएनजीसी में 7.7 करोड़ डॉलर का पूंजी प्रवाह आकर्षित होगा, जबकि एनटीपीसी और पावरग्रिड में 3.6 करोड़ डॉलर और 3.1 करोड़ डॉलर की निकासी दर्ज की जाएगी।
कोल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और एनएमडीसी अन्य ऐसे शेयर हैं जिनका भारांक सीपीएसई सूचकांक में घट जाएगा। सीपीएसई सूचकांक सरकार को विनिवेश कार्यक्रम को ध्यान में रखकर कंपनियों के प्रदर्शन के आकलन में मदद के लिए बनाया गया है।
निफ्टी सूचकांक के तिमाही बदलाव में कुछ खास कंपनियों के फ्री-फ्लोट बाजार पूंजीकरण में बदलाव पर ध्यान दिया जाता है और भारांक को तय किया जाता है।
इस बीच, बैंक निफ्टी सूचकांक में ऐक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई(एसबीआई) अपने भारांक में 104 आधार अंक और 30 आधार अंक का इजाफा दर्ज करेंगे और इसके परिणामस्वरूप उनमें 4.3 करोड़ तथा 1.2 करोड़ डॉलर का पूंजी प्रवाह दिखेगा। एडलवाइस के अनुसार, दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के भारांक में 79 आधार अंक, 68 आधार अंक और 34 आधार अंक तक की कमी आएगी और इसकी वजह से उनमें 3.2 करोड़, 2.8 करोड़ और 1.4 करोड़ डॉलर की बिकवाली दर्ज की जा सकती है।

First Published - June 29, 2022 | 1:08 AM IST

संबंधित पोस्ट