facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

निप्पॉन इंडिया एमएफ ने अंतरराष्ट्रीय योजनाओं में निवेश लेना रोका

Last Updated- December 11, 2022 | 5:52 PM IST

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड (एनआईएमएफ) ने पांच अंतरराष्ट्रीय योजनाओं के लिए नया निवेश स्वीकार करना बंद कर दिया है क्योंकि इस फंड हाउस के लिए निवेश स्वीकार कर सकने की सीमा लगभग पूरी हो गई है।
इस परिसंपत्ति प्रबंधक ने 22 जून को अधिसूचित किया कि उसने इन योजनाओं में निवेश लेना शुरू कर दिया था। यह कदम बाजार नियामक भारतीय प्रतिभति एवंे विनिमय बोर्ड (सेबी) के निर्देशों के बाद उठाया गया था। सेबी ने कहा था कि जिन फंड हाउसों ने रिडेंप्शन के जरिये ताजा निवेश के लिए जगह बनाई है, वे विदेशी बाजारों में निवेश करने वाली अपनी योजनाओं में फिर से सबस्क्रिप्शन शुरू कर सकते हैं।

इस फंड हाउस ने बुधवार को कहा कि वह एक बार फिर निप्पॉन इंडिया यूएस इक्विटी अपॉर्च्यूनिटी फंड, निप्पॉन इंडिया जापान इक्विटी फंड, निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड, निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट फंड और निप्पॉन इंडिया ईटीएफ हैंग बीईईएस में निवेश रोक दिया है।
फंड हाउस द्वारा जारी एक सूचना में कहा गया है, ‘वैश्विक प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली कुछ खास निप्पॉन इंडिया एमएफ योजनाओं में खरीदारी पुन: शुरू होने के बाद मौजूदा वैश्विक निवेश सीमाओं के व्यापक तौर पर इस्तेमाल देखा गया। इसलिए वैश्विक निवेश सीमा के उल्लंघन से बचने के लिए हमने एकमुश्त खरीदारी बंद करने का प्रस्ताव रखा।’ 31 जनवरी को सेबी ने फंड हाउसों को 7 अरब डॉलर की उद्योग-केंद्रित निवेश सीमा का उल्लंघन होने के बाद वैश्विक योजनाओं में नया निवेश स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया था।

First Published - July 1, 2022 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट