facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एनएमडीसी को सीपीएसई इंडेक्स से हटाया जाएगा, शेयर टूटा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:36 PM IST

सरकारी स्वामित्व वाली खनन कंपनी एनएमडीसी को निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स से हटाया जाएगा। कंपनी की तरफ से अपनी स्टील सहायक एनएमडीसी स्टील को अलग करने के फैसले के बाद यह देखने को मिला है। इस प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। आईआईएफएल ऑल्टरनेटिव रिसर्च के विश्लेषण के मुताबिक, इस कदम के बाद निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स में 5 फीसदी भारांक रखने वाली एनएमडीसी से करीब 800 करोड़ रुपये की निवेश निकासी हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप इंडेक्स में नए शेयर शामिल नहीं किए जाएंगे, पर सीपीएसई इंडेक्स के कुछ मौजूदा सदस्यों को पुनर्संतुलन का फायदा मिल सकता है। ओएनजीसी, कोल इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में इस पुनर्संतुलन के कारण 3.1 करोड़ डॉलर से लेकर 4.6 करोड़ डॉलर तक का निवेश हासिल हो सकता है। निवेश की सही मात्रा अब और 5 अगस्त के बीच (समायोजन की तारीख) शेयर कीमतों में होने वाले फेरबदल पर निर्भर करेगी।
मंगलवार को एनएमडीसी का शेयर 5.3 फीसदी टूट गया। इस शेयर पर दोहरी मार पड़ गई – सीपीएसई इंडेक्स से निकासी और लौह अयस्क की कीमतों में गिरावट। एनएमडीसी देशकी सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है।    

First Published - July 12, 2022 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट