facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विलय पर एनएसई ने मांगे बाजार से सुझाव

Last Updated- December 11, 2022 | 1:35 PM IST

 नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निफ्टी-50 में शामिल कंपनियों से जुड़े विलय या विलय समाप्त किए जाने के बारे में बाजार से प्रतिक्रिया मांगी है। एनएसई की ओर से यह सार्वजनिक परामर्श ऐसे समय में मांगा है जब वित्तीय क्षेत्र की दिग्गजों एचडीएफसी बैंक के एचडीएफसी के बीच प्रस्तावित विलय को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है।
मौजूदा समय में यह प्रावधान है कि विलय में शामिल होने वाली इकाई को सूचकांक से बाहर किया जाता है और बाद में विलय से गठित कंपनी का भारांक बढ़ जाता है। इसे ऐसे समझते हैं-  निफ्टी में 5.5 प्रतिशत भारांक रखने वाले एचडीएफसी बैंक को सूचकांक से पहले बाहर किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, उसका भारांक सूचकांक के शेष शेयरों में बंट जाएगा।
बाद में, जब एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का विलय पूरा हो जाएगा, तो विलय के बाद गठित इकाई का भारांक फिर से बढ़ जाएगा। विश्लेषकों ने इस फेरबदल की वजह से एचडीएफसी में करीब 1.5 अरब डॉलर की बिकवाली होने का अनुमान जताया है। एनएसई अब उस इकाई को भी साथ में सूचकांक से बाहर करने का प्रस्ताव रख रहा है जिसका विलय किया जा रहा है। इससे भारी उतार-चढ़ाव से बचने में मदद मिलेगी।

First Published - October 18, 2022 | 9:14 PM IST

संबंधित पोस्ट