facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डीपफेक वीडियो पर NSE ने दी निवेशकों को चेतावनी, जानें पूरा मामला

Advertisement

NSE ने कहा कि उसने डीपफेक तकनीक का उपयोग करके गलत तरीके से बनाए गए कुछ निवेश और सलाहकार ऑडियो और वीडियो क्लिप में चौहान और एनएसई लोगो के चेहरे/आवाज का इस्तेमाल देखा है।

Last Updated- June 11, 2024 | 9:22 AM IST
NSE deepfake video
Representative Image

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को डीपफेक वीडियो (deepfake video) के प्रति आगाह किया है। NSE ने ये अलर्ट अपने मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) आशीषकुमार चौहान का निवेश सलाह देने वाले डीपफेक वीडीयो वायरल होने के बाद जारी किया है।

NSE ने जारी की चेतावनी

एक बयान में, एक्सचेंज ने कहा कि उसने डीपफेक तकनीक का उपयोग करके गलत तरीके से बनाए गए कुछ निवेश और सलाहकार ऑडियो और वीडियो क्लिप में चौहान और एनएसई लोगो के चेहरे/आवाज का इस्तेमाल देखा है।

यह भी पढ़ें: SEBI का व्यक्तिगत शेयर को डेरिवेटिव कारोबार में शामिल करने के लिए सख्त नियमों का प्रस्ताव

NSE ने कहा कि ऐसे वीडियो चौहान की आवाज और चेहरे के भावों की नकल करने के लिए डीपफेक तकनीक का उपयोग करके बनाए गए हैं।

एक्सचेंज ने निवेशकों से ऐसे ऑडियो और वीडियो पर विश्वास न करने और ऐसे फर्जी वीडियो या अन्य माध्यमों से आने वाले किसी भी निवेश या अन्य सलाह का पालन न करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: इक्विटी योजनाओं में रिकॉर्ड निवेश, भारतीय बाजार ने छुआ 5 लाख करोड़ डॉलर का शिखर

बता दें कि एनएसई के कर्मचारी किसी भी स्टॉक की सिफारिश करने या उन शेयरों में कारोबार करने की सलाह देने के लिए ऑथराइज्ड नहीं हैं।

इसके अतिरिक्त, एक्सचेंज इन प्लेटफार्मों से जहां भी संभव हो, इन आपत्तिजनक वीडियो को हटाने का अनुरोध करने का प्रयास कर रहा है।

एनएसई की प्रक्रिया के अनुसार, कोई भी आधिकारिक संचार केवल NSE की आधिकारिक वेबसाइट www.nseindia.com और एक्सचेंज के सोशल मीडिया हैंडल – X: @NSEIndia; फेसबुक: @NSE India; इंस्टाग्राम: @nseindia; लिंक्डइन: @NSE इंडिया; यूट्यूब: एनएसई इंडिया, के माध्यम से ही होता है।

एक्सचेंज ने सभी से एनएसई की ओर से भेजे गए संचार और सामग्री के स्रोत को वेरीफाई करने और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल की जांच करने का अनुरोध किया है।

साथ ही सभी निवेशकों से इसे ध्यान में रखने और एनएसई या इसके अधिकारियों से इसकी वेबसाइट पर आने वाली जानकारी को सत्यापित करने के लिए कहा गया है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement