facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

8 सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या होगी 5 करोड़- रिपोर्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 4:07 PM IST

साल 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल संख्या लगभग पांच करोड़ पहुंच जाएगी। ये चार्जिंग कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर होगा।  सलाहकार फर्म KPMG की एक रिपोर्ट में ईवी की संख्या का ये अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्जिंग’ को भी आने वाले समय में एक बड़ा सेक्टर बताया गया है। पीटीआई की खबर के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं और ये अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ये रेंज समय के साथ मुख्यधारा में भी शामिल होती दिख रही हैं। 

केपीएमजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि इस समय दोपहिया, तिपहिया और इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री में तेजी दर्ज की गई है। सेगमेंट से आ रही है. पिछले वित्त वर्ष में ईवी की बिक्री तीन गुना बढ़ी थी। 
 
रिपोर्ट के अनुसार इस समय देशभर में लगभग 1,700 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन हैं, जो कि पर्याप्त नहीं होंगे अगर इसी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़त जारी रही। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सड़कों पर मार्च, 2022 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। जो कि साल 2030 तक 4.5 से 5 करोड़ तक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में ईवी चार्जिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।

 

First Published - August 31, 2022 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट