facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ola Electric IPO: ओला आईपीओ को पहले दिन 35 फीसदी आवेदन मिले

Advertisement

ओला के आईपीओ को एंकर निवेशकों से मजबूत समर्थन, 72-76 रुपये का मूल्य दायरा, 33,522 करोड़ रुपये का मूल्यांकन

Last Updated- August 02, 2024 | 11:21 PM IST
Ola Electric Q4 results

ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ को शुक्रवार को निर्गम के पहले दिन 35 फीसदी आवेदन मिले। निवेशकों ने 1,242 करोड़ रुपये मूल्य के 16.3 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां सौंपी, जबकि 6,146 करोड़ रुपये के निर्गम में 46.5 करोड़ शेयरों की पेशकश की गई है।

एक दिन पहले दोपहिया निर्माता ने एंकर निवेशकों को 2,763 करोड़ रुपये मूल्य के 36.4 करोड़ शेयर 76 रुपये के भाव पर आवंटित किए थे। एंकर आवंटन करीब 80 घरेलू म्युचुअल फंडों (एमएफ), जीवन बीमा कंपनियों के साथ-साथ विदेशी फंडों को किया गया। इनमें एसबीआई एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, निप्पॉन एमएफ, टेम्पलटन ग्लोबल, नोमुरा, अमुंडी, जुपिटर ग्लोबल और गोल्डमैन सैक्स शामिल हैं।

ओला का आईपीओ करीब दो साल में घरेलू बाजारों में सबसे बड़ा है। यह आईपीओ मंगलवार को बंद हो रहा है। सॉफ्टबैंक समर्थित ओला ने अपने आईपीओ के लिए 72-76 रुपये का कीमत दायरा तय किया है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर ओला का मूल्यांकन 33,522 करोड़ रुपये होगा।

आईपीओ के जरिये, बेंगलूरु स्थित यह फर्म 5,500 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। कंपनी इनसे प्राप्त रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, अपनी गीगाफैक्टरी का विस्तार करने और शोध एवं विकास पर करेगी।

निर्गम का ओएफएस हिस्सा महज 646 करोड़ रुपये है, जिसमें संस्थापक भवीश अग्रवाल की भागीदारी 288 करोड़ रुपये है। लगभग 9 अन्य निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं, जिनमें टाइगर ग्लोबल (48 करोड़ रुपये) और सॉफ्टबैंक (181 करोड़ रुपये) मुख्य रूप से शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement