facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Brickwork को बोर्ड मजबूत बनाने, पेशेवर सीईओ नियुक्त करने का आदेश

Advertisement

SEBI ने यह कदम SAT के उस निर्देश के बाद उठाया है, जिसमें नियामक को नया आदेश जारी करने को कहा गया है।

Last Updated- September 14, 2023 | 10:27 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

बाजार नियामक सेबी ने ब्रिकवर्क रेटिंग्स को अपना बोर्ड मजबूत बनाने, नया स्वतंत्र प्रोफेशनल सीईओ और चेयरपर्सन के तौर पर स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति का निर्देश दिया है। प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) की तरफ से अक्टूबर 2022 में बाजार नियामक की तरफ से जारी आदेश रद्द किए जाने के बाद संशोधित आदेश आया है, जिसमें क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के तौर पर ब्रिकवर्क का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। कुछ उल्लंघनों की पुष्टि करते हुए पंचाट ने यह मामला सेबी के पास भेज दिया था ताकि वह नया आदेश जारी कर सके।

सेबी ने रेटिंग एजेंसी को बोर्ड में निदेशकों की संख्या मौजूदा 5 से नौ करने का निर्देश दिया है, जिनमें सभी नए सदस्य संस्थापक सदस्यों से संबंध नहीं रखते हों। साथ ही एजेंसी को रेटिंग समितियों व रेटिंग प्रक्रियाओं से संस्थापक प्रबंधकीय सदस्यों को अलग करने का आदेश दिया है।

ब्रिकवर्क को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उसके मुख्य नियामकीय अधिकारी, विश्लेषक व रेटिंग प्रक्रिया में शामिल अन्य व्यक्तियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण मिला हो। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी पर नए क्लाइंटों को जोड़ने या मौजूदा क्लाइंटों से नया काम लेने पर छह महीने या निर्देशों के संतोषजनक अनुपालन सुनिश्चित करने तक पाबंदी रहेगी।

आदेश में कहा गया है, पहली व दूसरी जांच के बाद उठाए गए उपचारात्मक कदमों का इच्छित असर नजर नहीं आया क्योंकि तीसरी जांच में भी उसी तरह का उल्लंघन पाया गया। ऐसे में नए क्लाइंटों को जोड़ने पर पाबंदी कुछ और समय तक जारी रखे जाने की दरकार है। नया आदेश सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भा​टिया ने जारी किया है और उन्होंने कहा कि बाजार नियामक अनुपालन की जांच के लिए पांच महीने बाद समीक्षा करेगा।

ब्रिकवर्क ने सेबी को सूचित किया था कि उसके प्रबंध निदेशक विवेक कुलकर्णी ने 1 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था और वह रेटिंग की गुणवत्ता, प्रक्रिया में सुधार, ऑटोमेशन व नीतियों में संशोधन पर काम कर रही है।

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement