facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शेयरधारकों को भुगतान पुन: निवेश से ज्यादा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:37 PM IST

कॉरपोरेट जगत इक्विटी लाभांश और शेयर पुनर्खरीद के जरिये अपने शेयरधारकों को भविष्य में विकास के लिए अपने व्यवसाय के लिए पुन: निवेश के मुकाबले अब ज्यादा भुगतान कर रहा है। वित्त वर्ष 2022 में गैर-सूचीबद्ध कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को लाभांश और शेयर पुनर्खरीद के जरिये 3.05 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया, लेकिन निर्धारित परिसंपत्तियों में निवेश का आंकड़ा सिर्फ 1.12 लाख करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2022 में निर्धारित परिसंपत्तियों में निवेश सालाना आधार पर 49.1 प्रतिशत घट गया, जबकि शेयरधारकों के लिए कुल भुगतान सालाना आधार पर 18.8 प्रतिशत तक बढ़ गया था।वित्त वर्ष 2022 लगातार ऐसा दूसरा वर्ष था, जब शेयरधारक भुगतान निर्धारित परिसंपत्तियों में सालाना निवेश को पार कर गया।
वित्त वर्ष 2021 में, बिजनेस स्टैंडर्ड के नमूने में शामिल सूचीबद्ध कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को 2.56 लाख करोड़ रुपये चुकाए, जबकि उन्होंने वर्ष के दौरान निर्धारित परिसंपत्तियों में 2.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया।
यह विश्लेषण उन 955 कंपनियों के सामान्य नमूने के सालाना लाभ/ननुकसान और बैलेंस शीट पर आधारित है, जो बीएसई-500, बीएसई मिडकैप, और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांकों में शामिल हैं। इस नमूने यानी सैम्पल में बैंक, गैर-वित्तीय कंपनियां, बीमा और स्टॉक एवं कमोडिटी ब्रोकर शामिल नहीं हैं।  इस नमूने में सूचीबद्ध होल्डिंग और परिचालन कंपनियों की सूचीबद्ध सहायक इकाइयां भी शामिल नहीं हैं। सभी आंकड़े समेकित आधार पर और वित्त वर्ष 2022 में कंपनियों द्वारा दर्ज आंकड़ों पर केंद्रित हैं।
विश्लेषकों को जल्द इस रुझान में बदलाव आने के आसार नहीं हैं, क्योंकि कई तरह की वृहद आर्थिक समस्याएं हैं जिनका कंपनियों को मौजूदा समय में सामना करना पड़ रहा है।
जेएम फाइनैंस इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य रणनीतिकार धनंजय सिन्हा का कहना है, ‘शेयरधारकों के लिए भुगतान मौजूदा वर्ष में भी ऊंचा बना रहेगा। राजस्व वृद्धि में अधिक उतार-चढ़ाव के साथ घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था में काफी अनिश्चितता बनी हुई है।’
बीएस नमूने में गैर-वित्तीय कंपनियों का संयुक्त शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022 में सालाना आधार पर 63.5 प्रतिशत तक बढ़कर 7.18 लाख करोड़ रुपये की सर्वाधिक ऊंचाई पहुंच गया, जो एक साल पहले के 4.39 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2019 में महामारी से पहले के 4.31 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से अधिक था।  तुलनात्मक तौर पर कंपनियों की संयुक्त शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 31.1 प्रतिशत तक बढ़कर पिछले वित्त वर्ष 87 लाख करोड़ रुपये पर रही।
वित्त वर्ष 2022 में कुल लाभांश भुगतान उस वर्ष में कॉरपोरेट लाभ के 42.4 प्रतिशत के बराबर था, जबकि ताजा पूंजीगत खर्च पिछले वित्त वर्ष के 15.6 प्रतिशत पर था। तुलनात्मक तौर पर लाभांश भुगतान अनुपात वित्त वर्ष 2021 में 58.4 प्रतिशत था, जबकि इसमें से आधी आय नए पूंजीगत खर्च से संबंधित थी।
अपने शेयरधारकों को अधिक लाभांश चुकाने के साथ साथ कंपनियों ने अपने नकदी आरक्षण बढ़ाने और बैलेंस शीट मजबूत को कर्जमुक्त बनाने के लिए बढ़ती आय का इस्तेमाल किया। नमूने में संयुक्त नकदी और बैंक बैलेंस सालाना आधार पर 13.4 प्रतिशत तक बढ़कर पिछले वित्त वर्ष 7.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

First Published - July 11, 2022 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट