facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पेटीएम है आकर्षक निवेश दांव: गोल्डमैन सैक्स

Last Updated- December 11, 2022 | 3:10 PM IST

 पेटीएम का शेयर नियामकीय चुनौतियों और मूल्यांकन पर दबाव की वजह से इस साल अब तक (वाईटीडी) आधार पर 48 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। यह शेयर पिछले साल नवंबर में अपनी सूचीबद्धता के बाद से 2,150 रुपये के अपने निर्गम भाव को कभी नहीं छू पाया है। हालांकि 692 रुपये के मौजूदा स्तरों पर, गोल्डमैन सैक्स ने इसे भारतीय इंटरनेट क्षेत्र में बेहद आकर्षक अवसरों में से एक के तौर पर माना है, क्योंकि यह शेयर आकर्षक कीमत पर उपलब्ध हे। 22 सितंबर की अपनी रिपोर्ट में वै​श्विक शोध एवं ब्रोकिंग फर्म के विश्लेषकों ने कहा कि कंपनी का बिजनेस मॉडल लगातार मजबूत प्रदर्शन का संकेत दे रहा है।
विश्लेषकों ने निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर इस शेयर को खरीदने का सुझाव दिया है और 1,100 रुपये के अपने 12 महीने के कीमत लक्ष्य को बरकरार रखा है। रिस्क-रिवार्ड के विश्लेषण से तेजी के परिदृश्य में इस शेयर में मौजूदा स्तरों से 112 प्रतिशत वृद्धि और मंदी की ​​स्थिति में 12 प्रतिशत की गिरावट का संकेत मिलता है।
शेयर में इस तेजी की अन्य वजह ये भी हैं कि पेटीएम पूरे टोटल एड्रेसेबल मार्केट्स (टीएएम) में परिचालन करती है, जिसमें से ज्यादातर के अगले पांच साल में 20 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ने की संभावना है। 
गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, कंपनी का गैर-भुगतान राजस्व वित्त वर्ष 2023 की जून तिमाही के कुल राजस्व के 36 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 तक 44 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है, जिसे समान अव​धि के दौरान समायोजित एबिटा मार्जिन – 16 प्रतिशत से बढ़कर +14 प्रतिशत पर पहुंचने से मदद मिलेगी। 
गोल्डमैन सैक्स की मनीषा अदूकिया, राहुल जैन और ह​र्षिता वाढेर ने 22 सितंबर की अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ‘दिसंबर, 2021 में अपनी शुरुआत के बाद से, हमने अपने अनुमानों को करीब 13 प्रतिशत (वित्त वर्ष 2024) तक बढ़ाया है और ये मौजूदा समय में वित्त वर्ष 2025 के राजस्व/समायोजित एबिटा पर आधारित अनुमानों से 5/24 प्रतिशत अ​धिक है। हमें ऊंचे मार्जिन वाले सेगमेंटों में वृद्धि से मुनाफा तेजी से बढ़ने की संभावना है।’
विश्लेषकों का मानना है कि नवंबर 2022 में लॉक-इन एक्सपायरी (पेटीएम के बकाया शेयरों का 86 प्रतिशत) की वजह से इस शेयर पर गतिरोध बना रह सकता है। 

First Published - September 23, 2022 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट