facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीई, वीसी निवेश में 29 प्रतिशत की गिरावट, सालाना आधार पर लुढ़ककर रहा 54.2 अरब डॉलर

Advertisement
Last Updated- January 29, 2023 | 11:24 PM IST
Coin Vending Machine: UPI based option was brought due to putting fake notes in the machine - RBI

निजी इ​क्विटी और उद्यम पूंजी (पीई/वीसी) निवेश में वर्ष 2022 के दौरान सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,211 सौदों में लुढ़ककर 54.2 अरब डॉलर रह गया, जिनमें 36.7 अरब डॉलर मूल्य के 129 बड़े सौदे (10 करोड़ डॉलर से अ​धिक वाले) भी शामिल हैं। इसके मुकाबले पिछले साल 1,269 सौदों में 75.9 अरब डॉलर का निवेश​ किया गया था। आईवीसीए-ईवाई की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

इस गिरावट के बावजूद पीई/वीसी निवेश के लिहाज से वर्ष 2022 देश में अब तक दूसरा सबसे बेहतरीन साल रहा। ईवाई के साझेदार और राष्ट्रीय प्रमुख (पीई सेवा) विवेक सोनी ने कहा ‘यह (गिरावट) मुख्य रूप से सौदों के आकार में गिरावट की वजह से थी, क्योंकि सौदों की मात्रा काफी हद तक समान रही।’

उन्होंने कहा कि कई साल के तेज रुख के बाद पिछले पांच साल में वैश्विक स्तर पर निजी इक्विटी निवेश और निकासी की गतिविधि पर मुद्रास्फीति के संकट, मंदी की आशंकाओं, पूंजी की बढ़ती लागत तथा भूगौलिक चुनौतियों से उपजने वाली अनिश्चितता के अ​धिक स्तर का दबाव रहा।

वै​श्विक कारणों के अलावा हाल ही में सूचीबद्ध हुई नई कंपनियों के आईपीओ का खराब प्रदर्शन जैसे कारकों ने भी पई/वीसी की धारणा पर असर डाला है।

वर्ष 2021 में सूचीबद्ध अधिकांश स्टार्टअप के आईपीओ के खराब प्रदर्शन के बाद वर्ष 2022 के अधिकांश हिस्से में पीई समर्थित आईपीओ में कमी रही। हालांकि पीई समर्थित 10 आईपीओ की सूचीबद्धता के बाद वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में सुधार देखा गया।

सोनी ने कहा कि हालांकि भारत में निवेशकों ने मार्च/अप्रैल में मूल्यांकन की अपनी जरूरत में बदलाव किया, लेकिन विक्रेताओं को उस स्तर तक पहुंचने में वक्त लगा, जिससे अ​धिकांश लेनदेन में बिड-आस्क स्प्रेड रहा। इससे देर हुई और कुछ मामलों में वर्ष 2022 के बड़े भाग में
पीई सम​र्थित लेनदेने बेपटरी हो गया।

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement