facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एचडीएफसी की जगह ले सकती है पिडिलाइट

Last Updated- December 11, 2022 | 1:37 PM IST

निफ्टी-50 सूचकांक में एचडीएफसी की जगह पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शामिल होने की संभावना है। एचडीएफसी बैंक के साथ एचडीएफसी का विलय होने (जिसे लेकर बातचीत अंतिम चरण में है) से निफ्टी सूचकांक से यह मॉर्गेज दिग्गज बाहर हो जाएगी जिसके बदले पिडिलाइट को शामिल किए जाने की संभावना बढ़ गई है। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, दोनों ही निफ्टी और सेंसेक्स में शामिल हैं। इसलिए विलय होने से इन सूचकांकों में प्रमुख शेयरों की संख्या निफ्टी में 50 से 49 और सेंसेक्स में 30 से 29 रह जाएगी। 
स्मार्टकर्म पर प्रकाशित पेरिस्कोप एनालिटिक्स के विश्लेषक ब्रायन फ्रीटास ने कहा, ‘निफ्टी सूचकांक में एचडीएफसी के बदले नए शेयर को शामिल करने ही दौड़ में पिडिलाइट और टाटा पावर शामिल हैं। हालांकि पिडिटलाइट को शामिल किए जाने की संभावना ज्यादा है।’ सोमवार को एचडीएफसी का शेयर 0.2 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.4 प्रतिशत और पिडिलाइट 2.7 प्रतिशत चढ़ा।
विश्लेषक निफ्टी में फेरबदल को लेकर विभाजित हैं। कुछ ब्रोकरों का कहना है कि एचडीएफसी के निकलने से 1.5 अरब डॉलर के कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। कुछ का मानना है कि एचडीएफसी के सूचकांक से निकलने से विलय वाली इकाई का भारांक बढ़ेगा और इस वजह से कारोबार में ज्यादा अनिश्चितता देखने को नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा, ‘पहला, एचडीएफसी का शेयर निफ्टी से बाहर हो जाएगा। लेकिन पैसिव ट्रैकरों को शेयर बेचने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि एचडीएफसी बैंक के लिए सूचकांक शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी और पैसिव ट्रैकरों को एचडीएफसी में अपने शेयरों के लिए एचडीएफसी बैंक में शेयर मिलेंगे।
हमें अनुमान है कि विलय वाली इकाई का भारांक निफ्टी में करीब 13.9 प्रतिशत होगा।’ निफ्टी में एचडीएफसी का 5.5 प्रतिशत भारांक है। यदि इस शेयर को हटाया जाता है तो भारांक सबसे पहले सभी निफ्टी शेयरों में विभाजित होगा और उसके बाद विलय पूरा होने पर, सभी सूचकांक घटकों का भारांक  एक बार फिर घट जाएगा। एचडीएफसी बैंक और उसकी पैतृक एचडीएफसी के बीच विलय इस तिमाही और अगली तिमाही के शुरू में पूरा हो सकता है। 

First Published - October 17, 2022 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट