सूचीबद्धता पर बुधवार को पीरामल फार्मा का शेयर 192 रुपये पर बंद हुआ। पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होने के बाद कंपनी को अलग से सूचीबद्ध कराया गया है और अभी इसका मूल्यांकन 22,882 करोड़ रुपये है।
वित्त वर्ष 22 में कॉन्ट्रेक्ट डेवलपमेंट ऐंड मैन्युफैक्चरिंग (सीडीएमओ) वर्टिकल की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 59 फीसदी रही जबकि कॉम्पलेक्स हॉस्पिटल जेनेरिक्स (सीएचजी) की 30 फीसदी और इंडिया कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स बिजनेस की 11 फीसदी। देसी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर की लक्षित कीमत 210 रुपये बताई है।