facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रभुदास लीलाधर ने निफ्टी का लक्ष्य बढ़ाकर किया 26,398

Advertisement

प्रभुदास लीलाधर ने कहा कि मंदी के परिदृश्य में इंडेक्स लंबी अवधि के औसत पीई से 10 फीसदी छूट यानी 24,493 पर कारोबार कर सकता है।

Last Updated- July 18, 2024 | 10:25 PM IST
Nifty 50

घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने बेंचमार्क निफ्टी के लिए 12 महीने का लक्ष्य एक महीने पहले के 25,816 के मुकाबले बढ़ाकर 26,398 कर दिया है। ब्रोकरेज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सामान्य परिदृश्य में प्रभुदास लीलाधर निफ्टी का मूल्यांकन 15 साल के औसत पीई मल्टीपल 18.6 गुना से 3 फीसदी छूट पर कर रही है। मार्च 2026 की प्रति शेयर आय 1,417 रुपये होने के साथ हम 12 महीने के लिए 26,398 के लक्ष्य तक पहुंचे हैं।

अभी निफ्टी एक साल आगे की प्रति शेयर आय के 18.5 गुना पर है जो 15 साल के औसत 19.2 गुना से 3.6 फीसदी कम है। प्रभुदास लीलाधर ने कहा कि मंदी के परिदृश्य में इंडेक्स लंबी अवधि के औसत पीई से 10 फीसदी छूट यानी 24,493 पर कारोबार कर सकता है। इस बीच, तेजी के परिदृश्य में निफ्टी अपने 15 साल के औसत पीई 20 गुना से 5 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है और यह 28,575 का स्तर होगा। 50 शेयर वाले इंडेक्स का आखिरी बंद स्तर 24,801 रहा।

ब्रोकरेज ने कुछ सहायक कारकों की पहचान की है, जिनमें सामान्य मॉनसून और वैश्विक स्तर पर जिंसों की स्थिर कीमतें महंगाई को नियंत्रण में रखने व ग्रामीण मांग में मजबूती में मदद कर रही हैं। साथ ही इस साल ब्याज दरों में भी कटौती की उम्मीद है।

जहां तक आगामी बजट का सवाल है प्रभुदास लीलाधर को उम्मीद है कि सरकार बुनियादी ढांचा और पूंजीगत खर्च और ग्रामीण विकास पर फिर से ध्यान केंद्रित करेगी और कम आय वर्ग को सहारा देगी ताकि अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद मिले।

प्रभुदास लीलाधर की नजर में जिन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, उनमें पूंजीगत सामान, बुनियादी ढांचा, लॉजिस्टिक्स और पोर्ट्स, ईएमएस, हॉस्पिटल्स, पर्यटन, ऑटो, न्यू एनर्जी, ई-कॉमर्स और दूरसंचार शामिल हैं। सामान्य मॉनसून और ग्रामीण व मध्य वर्ग के लिए संभावित रियायत से एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता, ऑटो, खुदरा व बिल्डिंग मैटीरियल जैसे क्षेत्रों की मांग में सुधार हो सकता है।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement