facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एंकर लॉक-इन अवधि समाप्त होने से नए शेयरों पर दबाव

Advertisement

आईकेएस के शेयरों में 11.8 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मोबीक्विक का शेयर 9 फीसदी लुढ़क गया।

Last Updated- March 17, 2025 | 10:18 PM IST
Share market

हाल में सूचीबद्ध कंपनियों इन्वेंटरस नॉलेज सॉल्युशंस और वन मोबीक्विक सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट आई। इसकी वजह एंकर निवेशकों की तीन महीने की लॉक-इन अवधि समाप्त होना है। आईकेएस के शेयरों में 11.8 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि मोबीक्विक का शेयर 9 फीसदी लुढ़क गया। हालांकि, विशाल मेगा मार्ट और साई लाइफ साइंसेज (जिनकी भी एंकर लॉक-इन अवधि समाप्त हो गई थी) ने शुरुआती नुकसान से उबरते हुए 2 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार नए सूचीबद्ध शेयरों में गिरावट चिंताजनक है क्योंकि एंकर निवेशक बदलते बाजार परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपनी होल्डिंग बेचने पर जोर दे सकते हैं। एक ब्रोकर ने कहा, ‘अधिकांश नई लिस्टिंग अपने शिखर से नीचे आ चुकी हैं और चूंकि एंकर निवेशक अब बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। इसलिए आगे और गिरावट का जोखिम है।’

बीएसई आईपीओ इंडेक्स में पिछले 6 महीनों के दौरान 25 फीसदी की गिरावट आई है। इंटरनैशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया (आईजीआई) के शेयर की लॉक-इन अवधि मंगलवार को समाप्त हो रही है जबकि 9 अन्य कंपनियों के मामले में यह इस महीने के आखिर में समाप्त हो जाएगी।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement