facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का पहले एसएम रीट के लिए आवेदन, डायरेक्ट प्लान के लिए अर्धवार्षिक खुलासे की योजना

Advertisement

प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने छोटे व मझोले रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (एसएम रीट) के लिए विवरणिका का मसौदा जमा कराया है और यह रीट 353 करोड़ रुपये का है।

Last Updated- September 27, 2024 | 9:45 PM IST
real estate

प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने छोटे व मझोले रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (एसएम रीट) के लिए विवरणिका का मसौदा जमा कराया है और यह रीट 353 करोड़ रुपये का है। इस पेशकश से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से प्रेस्टीज टेक प्लैटिना का प्लैटिना एसपीवी की तरफ से अधिग्रहण करने में किया जाएगा।

इस पेशकश के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड एकमात्र लीड मैनेजर है। रियल एस्टेट सेगमेंट में फ्रैक्शनल ओनरशिप प्लेटफॉर्म को बाजार नियामक सेबी के दायरे में लाए जाने के बाद यह पहली ऐसी पेशकश है। प्रॉपर्टी शेयर बाजार नियामक से पंजीकरण हासिल करने में प्रथम रही।

डायरेक्ट प्लान के लिए अर्धवार्षिक खुलासे की योजना

बाजार नियामक सेबी ने फंड हाउस के लिए अर्धवार्षिक वित्तीय नतीजे के दौरान डायरेक्ट प्लान व रेग्युलर प्लान से संबंधित अलग-अलग खुलासे का प्रस्ताव रखा है। अभी तक डिस्क्लोजर सिर्फ रेग्युलर प्लान के लिए ही होते हैं।

इन रिपोर्ट में खर्च, रिटर्न और योजनाओं के यील्ड आदि की जानकारी होती है। अभी एएमसी सिर्फ रेग्युलर प्लान के संबंध में ही इस सूचना का खुलासा करती है, लेकिन चूंकि डायरेक्ट प्लान के खर्च अनुपात व रिटर्न अलग होते हैं, लिहाजा सेबी का मानना है कि उनका खुलासा अलग-अलग होना चाहिए।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement