facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आगाज पर 10 फीसदी टूटा प्रूडेंट कॉरपोरेट

Last Updated- December 11, 2022 | 6:50 PM IST

म्युचुअल फंड वितरक प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज का शेयर शुक्रवार को बाजार में अपने इश्यू प्राइस से 10 फीसदी नीचे सूचीबद्ध हुआ। एलआईसी और रेनबो चिल्ड्रन्स मेडिकेयर के बाद प्रूडेंट कॉरपोरेट इश्यू प्राइस से कम पर सूचीबद्ध होने वाला तीसरा आईपीओ है। कमजोर सूचीबद्धता द्वितीयक बाजार में बिकवाली की पृष्ठभूमि में हुई है।
बेंचमार्क निफ्टी में सुधार से पहले इस महीने 8 फीसदी तक की गिरावट आई है। प्रूडेंट कॉरपोरेट का शेयर 566.3 रुपये पर बंद हुआ जबकि इश्यू प्राइस 630 रुपये प्रति शेयर था। यह शेयर एनएसई पर 650 रुपये के उच्चस्तर और 541 रुपये के निचले स्तर पर देखने को मिला, जहां 190 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ।
कंपनी के आईपीओ को महज 1.2 गुना आवेदन मिले थे। यह आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस था। अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म टीए एसोसिएट्स की सहायक वेंगर ने इस आईपीओ में 527 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अहमदाबाद की प्रूडेंट कॉरपोरेट देश की अग्रणी म्युचुअल फंड वितरक है। बंद भाव पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 2,350 करोड़ रुपये बैठता है।

First Published - May 21, 2022 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट