facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pune E-Stock Broking IPO: अगले हफ्ते आ रहा स्टॉक ब्रोकिंग हाउस कंपनी का आईपीओ, निवेश के पहले जानें सारी डिटेल

Advertisement

2007 में शुरू हुई पुणे ई-स्टॉक ब्रोकरेज लिमिटेड एक कॉर्पोरेट ब्रोकरेज व्यवसाय है। कंपनी के ग्राहकों में प्रत्यक्ष ग्राहक और अधिकृत व्यक्ति दोनों शामिल हैं।

Last Updated- March 03, 2024 | 1:42 PM IST
Afcons Infrastructure IPO:

Pune E-Stock Broking IPO: अगले हफ्ते गुरुवार यानी 7 मार्च को कॉरपोरेट स्टॉक ब्रोकिंग हाउस कंपनी Pune E-Stock Broking का आईपीओ बाजार में आ रहा है। कंपनी की योजना इस इश्यू के जरिए 38.23 करोड़ रुपये जुटाने की है।

7 मार्च तो ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इच्छुक निवेशक इसमें 12 मार्च तक पैसे लगा सकते हैं। इश्यू में 46.06 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। प्राइस बैंड की बात करें कंपनी के आईपीओ में शेयर का मूल्य 78-83 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग आईपीओ के लिए शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। मार्केट मेकर शेयर इंडिया सिक्योरिटीज है।

ये भी पढ़ें- Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहे हैं इन 8 कंपनियों के आईपीओ, निवेश करना है तो जानें सारी डिटेल

GMP ट्रेड 100%

कंपनी के प्रमोटर्स के पास फिलहाल 72.75% शेयर हैं। पिछले 1 साल में कंपनी के ऊपर लोन ज्यादा चढ़ गया है जबकि कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स कम हुए। इसके बावजूद GMP ट्रेड 100% चल रहा है।

2007 में शुरू हुई पुणे ई-स्टॉक ब्रोकरेज लिमिटेड एक कॉर्पोरेट ब्रोकरेज व्यवसाय है, जैसा कि रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में कहा गया है। सीटीसीएल (कंप्यूटर से कंप्यूटर लिंक) टर्मिनल, वेब इंटरफेस और मोबाइल ऐप्स (एंड्रॉइड और आईओएस) के माध्यम से, कंपनी मुख्य रूप से अपने ग्राहकों को स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ इक्विटी, वायदा और विकल्प, मुद्रा और कमोडिटीज के व्यापार के लिए एक मंच प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें- Mukka Protein IPO: देश की सबसे बड़ी फिश मील कंपनी के आईपीओ में पैसे लगाने का आखिरी मौका

कंपनी के ग्राहकों में प्रत्यक्ष ग्राहक और अधिकृत व्यक्ति दोनों शामिल हैं, जो दस से अधिक शहरों में फैले हुए हैं। मार्च 2023 तक ग्राहकों की कुल संख्या 60,640 थी। दिल्ली और अहमदाबाद में कंपनी के दो शाखा कार्यालय हैं।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 1:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement