facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q1 results preview: ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान, फार्मा कंपनियों की बिक्री और आय वृद्धि रहेगी बेहतर

Advertisement

ब्रोकरेज कंपनियों को तिमाही के दौरान कुल बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि और आय में 21 प्रतिशत की वृद्धि की आशा है।

Last Updated- July 15, 2024 | 10:52 PM IST
फार्मा कंपनियों की बिक्री और आय वृद्धि रहेगी बेहतर, जानें ब्रोकरेज फर्मों की राय , Q1 results preview: Niche US products, domestic growth may boost pharma biz

Q1 results preview: अमेरिका में विशेष उत्पादों और भारतीय घरेलू बाजार में सतत वृद्धि से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान फार्मा कंपनियों को आय वृद्धि में मदद मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज कंपनियों को तिमाही के दौरान कुल बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि और आय में 21 प्रतिशत की वृद्धि की आशा है। अस्पतालों में 65 से 72 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर के साथ 13 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि की संभावना है।

मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने कहा कि तिमाही के दौरान बाजार की वृद्धि से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्डियक, गैस्ट्रो और डर्मेटोलॉजी उपचार में अच्छी बढ़त के कारण घरेलू फॉर्मूलेशन की बिक्री में 10 प्रतिशत तक का इजाफा होने की आशा है। भारतीय फार्मा बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले क्रॉनिक उपचार में 10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ जबकि गंभीर उपचार के क्षेत्र में छह प्रतिशत का इजाफा हुआ। गंभीर उपचार (एंटीबायोटिक्स जैसी दवाओं) की घरेलू बाजार में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

नुवामा के मुताबिक घरेलू राजस्व वृद्धि करीब नौ से 10 प्रतिशत रहेगी। जिन कंपनियों का ब्रोकरेज ने विश्लेषण किया है, उनमें से सिप्ला (5 प्रतिशत) के अलावा अधिकांश कंपनियां दो अंकों की वृद्धि दर्ज करेंगी। नैटको फार्मा में भी ओलापारिब (ओवरियन कैंसर की दवा) की शुरुआत की वजह से वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के अधिक आधार के कारण गिरावट (-21 प्रतिशत) की संभावना है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि इस तिमाही के एबिटा में 15 प्रतिशत तक या उससे ज्यादा का इजाफा होने की संभावना है। अमेरिकी जेनरिक श्रेणी में विशेष श्रेणी की शुरुआत की अधिक हिस्सेदारी के कारण ऐसा हो सकता है। करोपरांत लाभ (पीएटी) में पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।

लार्जकैप क्षेत्र में मोतीलाल के विश्लेषकों को उम्मीद थी कि टॉरंट फार्मा और सन फार्मा क्रमशः 12.5 प्रतिशत और 12.4 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज करेंगी और नई दवाओं की शुरुआत, ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) कारोबार पर बढ़ते ध्यान और मेडिकल प्रतिनिधियों की उत्पादकता में सुधार के कारण ऐसा होगा।)

ब्रोकरेज ने कहा ‘हमारा अनुमान है कि एरिस के घरेलू फॉर्मूलेशन बिक्री में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी और मुख्य रूप से अधिग्रहित ब्रांडों के एकीकरण से ऐसा होगा।’ मैनकाइंड फार्मा के मामले में ओटीसी श्रेणी में आंशिक सुधार से घरेलू बिक्री वृद्धि 12 प्रतिशत बढ़ेगी।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि हमारे विश्लेषण में शामिल कंपनियों की कुल घरेलू बिक्री वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़ेगी।’

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement