facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results Today: टाइटन, टाटा टेक, MRF, अदाणी ग्रीन और गोदरेज प्रॉपर्टीज समेत 50 कंपनियां आज पेश करेंगी तिमाही नतीजें

Advertisement

Q4 Results Today, 3 May: दिवंगत राकेश झुनझुनवाला समर्थित मल्टीबैगर टाइटन सालाना आधार पर Q4FY24 में दोहरे अंक में रेवेन्यू वृद्धि दर्ज करने के लिए तैयार है।

Last Updated- May 03, 2024 | 10:40 AM IST
Q4 results

Q4 Results Today, 3 May: दलाल स्ट्रीट पर लगभग 50 लिस्टेड कंपनियां 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुई चौथी तिमाही के लिए अपनी कमाई का लेखा-जोखा आज पेश करने वाली हैं। इन 50 कंपनियों में से निवेशकों की नजर प्रमुख रूप से टाइटन, टाटा टेक, MRF, अदाणी ग्रीन और गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं।

आज इन कंपनियों के जारी होंगे Q4 रिजल्ट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 3 मई 2024 को कुल 50 कंपनियाां जिनमें टाइटन कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज, MRF, JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स, टाटा टेक्नोलॉजीज, कार्बोरंडम यूनिवर्सल, एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस, रेमंड, HFCL, गो फैशन इंडिया, लॉयड्स एंटरप्राइजेज, आरती ड्रग्स, तत्व चिंतन फार्मा केमकल, स्टील एक्सचेंज इंडिया, पौषक, काबरा एक्सट्रूज़न टेक्निक, एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया, एशियन एनर्जी सर्विसेज, रवींद्र एनर्जी, एक्सटेल इंडस्ट्रीज, विनाइल केमिकल्स (इंडिया), निक्को पार्क एंड रिसॉर्ट्स, राणे ब्रेक लाइनिंग्स, विरिंची और साह पॉलिमर के नाम शामिल हैं।

कैसा रहेगा Titan का Q4 रिजल्ट

मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद, दिवंगत राकेश झुनझुनवाला समर्थित मल्टीबैगर टाइटन सालाना आधार पर Q4FY24 में
दोहरे अंक में रेवेन्यू वृद्धि दर्ज करने के लिए तैयार है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, छह ब्रोकरेज अनुमानों पर आधारित सर्वेक्षण के अनुसार, टाटा समूह की कंपनी टाइटन का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 11,054 करोड़ रुपये हो जाएगा।

Also read: गोदरेज ने शुरू किया शेयर ट्रांसफर प्रोसेस, आदि/नादिर परिवार हासिल करेगा 20.84 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी

घरेलू बाजारों में तेजी; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी नए शिखर पर पहुंचा

घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और निफ्टी अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.92 अंक चढ़कर 75,082.03 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 139.5 अंक चढ़कर 22,787.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयर में छह प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर में करीब पांच प्रतिशत की तेजी आई। NTPC, ICICI बैंक, टाटा स्टील और JSW स्टील के शेयरों को सबसे ज्यादा लाभ हुआ।

वहीं दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, मारुति, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान हुआ।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement