facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

RBL, इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक के शेयरों में तेजी

इंडिया में प्राइवेट बैंकों के लिए हालात आकर्षक हो गए हैं, क्योंकि गठबंधन सरकार के बनने के कयासों के बीच सरकारी बैंकों के लिए माहौल खराब हो गया है।

Last Updated- June 05, 2024 | 4:11 PM IST
Private Bank

भारतीय प्राइवेट बैंकों के शेयरों ने बुधवार को बाजार में धूम मचा दी। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 4.10 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे ऊपर रहा। इसकी तुलना में, निफ्टी 50 सिर्फ 3.01 फीसदी बढ़कर 22,453 के स्तर पर पहुंचा। इंडसइंड बैंक, आरबीएल बैंक, बंधन बैंक और सिटी यूनियन बैंक के शेयरों में क्रमशः 7.2 प्रतिशत, 6.7 प्रतिशत, 6.6 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत की बढ़त हुई।

वहीं, फेडरल बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में आज कारोबार के दौरान 2 से 6 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

इंडिया में प्राइवेट बैंकों के लिए हालात आकर्षक हो गए हैं, क्योंकि गठबंधन सरकार के बनने के कयासों के बीच सरकारी बैंकों के लिए माहौल खराब हो गया है।

विश्लेषकों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में बढ़ोतरी का अनुमान मुश्किल है, जिसमें सरकारी बैंक भी शामिल हैं। इसकी वजह मूल्यांकन से जुड़ी चिंताएं बताई जा रही हैं। इसके अलावा, गठबंधन सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निजिकरण की रफ्तार को धीमा करने के लिए मजबूर कर सकती है।

प्रभुदास लीलाधर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, “हालांकि, गठबंधन सरकार का ग्रामीण भारत पर फोकस करने और सामान्य मानसून की उम्मीद से ऑटो और प्राइवेट बैंकों जैसे क्षेत्रों को समर्थन मिल सकता है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण मंगलवार को सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। भाजपा को 242 सीटों पर ही जीत मिली, जबकि चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में उसे 350-400 सीटें मिलने का अनुमान था।

कुल 543 सीटों में से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को 234 सीटें मिलीं। इसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। मंगलवार को बेंचमार्क सेंसेक्स 4,389 अंक और निफ्टी 50 1,379 अंक लुढ़क गया। इस गिरावट की सबसे ज्यादा मार सरकारी बैंकों, पूंजीगत सामान, धातु और बिजली कंपनियों के शेयरों पर पड़ी।

हालांकि, बैंकों के लोन बुक (credit book) में भले ही क्षेत्रीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर बैंकों के कारोबार पर कोई बड़ी मुश्किल नहीं आने वाली है। मजबूत बैलेंस शीट और उचित मूल्यांकन को देखते हुए, HDFC सिक्योरिटीज BFSI क्षेत्र को लेकर सकारात्मक बना हुआ है।

आज दोपहर 3:30 बजे तक निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 4.78 फीसदी ऊपर था। इसकी तुलना में, निफ्टी 50 इंडेक्स 3.01 फीसदी बढ़ा था। यह इंडेक्स अभी 14.75 गुना मूल्य-आय अनुपात (price to earnings multiple) पर कारोबार कर रहा है, जो कि दो साल के औसत 17.43 गुना से कम है।

First Published - June 5, 2024 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट