facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

RBI मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 200 अंक बढ़ा, निफ्टी 16900 के करीब

Last Updated- December 11, 2022 | 2:35 PM IST

 RBI मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान हो गया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में 0.50% की बढ़ोतरी की है।  रेपो रेट 5.40 फीसदी से बढ़कर अब 5.90 फीसदी हुआ। महंगाई को काबू करने के लिए लगातार चौथी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है।

वहीं आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी के पहले कमजोर रहा बाजार ऐलान के बाद रिकवर करता दिख रहा है। बाजर मे निचले स्तर से रिकवरी आई है।  सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त पर है, और निफ्टी 16900 के करीब पहुंच गया। 
 
इससे पहले, ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 56,240 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 20 अंक लुढ़ककर 16,798 के स्तर पर हुई।  
 
रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी में क्या हुए ऐलान
 
कम हो सकती है महंगाई दर 
मॉनिटरी पॉलिसी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अभी महंगाई दर 7 फीसदी के करीब है।  साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्‍त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में यह दर घटकर 6 फीसदी पर आ सकती है। लेकिन अभी महंगाई चिंता का विषय बनी रहेगी। 
रिजर्व बैंक ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर किया  7%
RBI ने वित्‍त वर्ष 2023 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने कहा कि भारत का GDP ग्रोथ आज भी सबसे बेहतर है। FY23 की दूसरी छमाही में मांग बेहतर रहेगी।  FY23 Q2 में GDP ग्रोथ 6.3 फीसदी रह सकती है।

First Published - September 30, 2022 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट