facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

खुदरा एमएफ परिसंपत्तियां 20 लाख करोड़ रुपये

Last Updated- December 11, 2022 | 3:40 PM IST

 म्युचुअल फंड के जरिए निवेश करने वाले खुदरा निवेशकों  की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) अगस्त में पहली बार 20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। साथ ही म्युचुअल फंड उद्योग की कुल परिसंपत्तियों में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी आधी से ज्यादा हो गई है। अगस्त में औसत खुदरा एयूएम 20 लाख करोड़ रुपये रहा, जो उद्योग के कुल एयूएम 39.5 लाख करोड़ रुपये का 50.6 फीसदी बैठता है। उद्योग निकाय एम्फी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। अप्रैल 2020 में कोविड महामारी फैलने के बाद खुदरा परिसंपत्तियां उद्योग के एयूएम की 40 फीसदी से कम रह गई थी।
बाजारों में बढ़त के बीच तब से म्युचुअल फंड योजनाओं में खुदरा निवेश में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एम्फी की तरफ से पेश ‘म्युचुअल फंड सही है’ के नाम से चल रहे जागरूकता अभियान ने भी एमएफ के साथ काफी नए खुदरा निवेशक जोड़े हैं।  अप्रैल  2020 से वैयक्तिक निवेशकों की परिसंपत्तियां 2.2 गुना बढ़ी है जबकि उद्योग की कुल परिसंपत्तियों में 68 फीसदी का इजाफा हुआ है। शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय ज्यादा निवेशक अब म्युचुअल फंडों के जरिए निवेश कर रहे हैं। जून 2022 की तिमाही के आखिर में खुदरा निवेशकों की शेयरधारिता की कीमत 17.58  लाख करोड़ रुपये थी। प्राइम डेटाबेस से यह जानकारी मिली। इसकी तुलना में जून में औसत खुदरा एयूएम 18.1  लाख करोड़ रुपये था।  

First Published - September 12, 2022 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट