facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

राजस्व 21 फीसदी बढ़ेगा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:26 PM IST

 वित्त वर्ष 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का राजस्व सालाना आधार पर 11-21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,396 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी को होम केयर और पर्सनल केयर सेगमेंटों के शानदार प्रदर्शन से मदद मिल सकती है।
कंपनी शुक्रवार को दूसरी तिमाही के आंकड़े पेश करेगी। विश्लेषकों को पाम तेल कीमतों और पैकेजिंग सामग्री में लागत वृद्धि से दूसरी तिमाही में एफएमसीजी दिग्गज का मार्जिन प्रभावित होने का अनुमान है।
दूसरी तिमाही में एबिटा मार्जिन 64 से 200 आधार अंक के बीच घटकर 22.6 प्रतशत रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले की तिमाही में 24.6 प्रतिशत था।
एचयूएल का शेयर इस कैलेंडर वर्ष में 9 प्रतिशत चढ़ चुका है। तुलनात्मक तौर पर, सेंसेक्स और निफ्टी में इस अव​धि के दौरान 1.4 प्रतिशत की तेजी आई है।
 आइए, जानते हैं कि एचयूएल की ​दूसरी तिमाही के आंकड़ों से प्रमुख ब्रोकरेज कंपनियों की क्या उम्मीदें हैं: 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज

ब्रोकरेज फर्म ने सालाना आधार पर शुद्ध बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 14,00 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है। विश्लेषकों ने होम केयर, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, और खाद्य व्यवसाय भी  सालाना आधार पर 11 प्रतिशत से 27 प्रतिशत के बीच बढ़ने की संभावना जताई है। 
समायोजित कर बाद लाभ सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। हालांकि एबिटा मार्जिन दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 125 आधार अंक घटकर 23.4 प्रतिशत रहने की संभावना है।
आईडीबीआई कैपिटल
एचयूएल के ब्यूटी या पर्सनल केयर और होम केयर जैसे व्यवसाय खंडों का राजस्व 2021-22 की दूसरी तिमाही के 12,724 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर दूसरी तिमाही में 14,090 करोड़ रुपये रहने की संभावना है। पाम तेल और पाम फैट्टी एसिड डि​स्टिलेट की कीमतें सालाना आधार पर 21 से 27 प्रतिशत के बीच बढ़ने से विश्लेषकों को सकल मार्जिन 143 आधार अंक घटकर 50 प्रतिशत रह जाने का अनुमान है। 
दूसरी तिमाही में एबिटा मार्जिन भी सालाना आधार पर 64 आधार अंक घटकर 24 प्रतिशत रहने की संभावना है।
प्रभुदास लीलाधर
प्रभुदास लीलाधर के विश्लेषकों ने बिक्री में सुधार को ध्यान में रखते हुए दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 14.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, जिंस कीमतों में वृद्धि की वजह से सकल मार्जिन पर दबाव बना रहेगा। इसलिए, एबिटा मार्जिन दूसरी तिमाही में 200 आधार अंक घटकर 22.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज
ब्रोकरेज ने कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2023 दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 14,890 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है, जो वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में 12,724 करोड़ रुपये था। वहीं, लाउंड्री व्यवसाय में कीमत वृद्धि की मदद से होम केयर सेगमेंट सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। ब्यूटी एवं पर्सनल केयर सेगमेंट में सालाना आधार पर 13.5 प्रतिशत की वृ​द्धि का अनुमान है।
ऐंटीक ब्रोकिंग
विश्लेषकों को एफएमसीजी दिग्गज की बिक्री दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 15,066 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह बिक्री एक साल पहले की समान अव​धि में 12,724 करोड़ रुपये पर थी। जहां ​डिटरजेंट और साबुन के लिए मांग मजबूत बनी रहेगी, वहीं ​स्किनकेयर सेगमेंट पर दबाव पैदा होने की आशंका है।  

First Published - October 20, 2022 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट