facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

​वैश्विक बाजारों को ब्याज दर बढ़ोतरी का जो​खिम संभव’

Last Updated- December 11, 2022 | 3:23 PM IST

वै​श्विक वित्तीय बाजारों की निगाहें अब अगले सप्ताह दरों के संबंध में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की होने वाली बैठक के नतीजों पर टिकी हुई हैं। बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्युचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटी) संजय चावला ने पुनीत वाधवा को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारतीय बाजार वित्त वर्ष 23 में 10 से 12 प्रतिशत की आय वृद्धि की तैयारी कर रहे हैं। आय की मौजूदा रफ्तार और मौजूदा आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह स्तर हासिल किया जा सकता है। संपादित अंश:

क्या जुलाई के बाद से बाजारों में हुए तेज सुधार से आपको हैरानी हुई है?
यह सुधार नतीजों के सीजन के साथ हुआ है, जहां कॉरपोरेट क्षेत्र की ज्यादातर रिपोर्ट सकारात्मक रहीं, विशेष रूप से घरेलू मांग पर निर्भर रहने वाली। इससे बाजार को फिर से इस बात का भरोसा मिला है कि कि हालांकि वैश्विक अनिश्चितताएं हैं, लेकिन मांग में तीव्र सुधार देखा गया है। कुछ वै​श्विक 

अनि​श्चितताएं भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। चीन+1 रणनीति के अलावा, यूरोजोन में चल रही उथल-पुथल की वजह से कई निर्माण कंपनियां पूर्वी यूरोप में वैकल्पिक विनिर्माण केंद्रों पर विचार कर रही हैं। इसने हमें निवेश का बड़ा मौका प्रदान किया और हमारे पोर्टफोलियो को दोबारा से व्यव​स्थित किया है। 
क्या आपको लगता है कि बाजारों के लिए अगली बड़ी चिंता तब होगी, जब फेड अपनी बैलेंस शीट को ​स्थिर करना शुरू कर देगा, जिससे तरलता में कमी शुरू हो सकती है?

अमेरिका का एम2/जीडीपी अनुपात ऊंचा बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि तरलता को सामान्य होने में लंबा समय लगेगा। बैलेंस शीट को तेजी से ​स्थिर करने के मुकाबले ब्याज दर संबंधी कार्रवाई अगला कदम हो सकता है, जो प्रतिफल पथ में बदलाव करते हुए अल्पकालिक दरों को बढ़ा सकता है। प्रमुख केंद्रीय बैंकों में दर संबंधी कदम वैश्विक बाजारों के लिए अ​धिक जोखिम पैदा हो सकता है तथा तरलता में कमी की अपेक्षा इसके परिणामस्वरूप वैश्विक वृद्धि पर असर पड़ सकता है। अगर वास्तव में ही फेड द्वारा तरलता में कमी की योजना बनाई जाती है, तो समस्या बढ़ सकती है।
 
इक्विटी से जुड़ी योजनाओं में प्रवाह कम हो रहा है। क्या यह बात आपको फंड प्रबंधक के रूप में दिक्कत देती है कि आपकी निवेश वाली रा​शि में कमी आ रही है?
पहले से उलट जब खुदरा निवेशक उस वक्त घबरा जाते थे, जब बाजार में गिरावट होती था, कोविड-19 के दौरान हमने खुदरा निवेशकों को निवेश में बने और परिसंपत्ति वर्ग के रूप में इक्विटी आवंटन में वृद्धि देखी थी। एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) बुक लगातार बढ़ रही है। एमएफ निवेश सहित वित्तीय परिसंपत्तियां अन्य विकासशील देशों की तुलना में भारतीय परिवारों की वित्तीय बचत के लिहाज से अपेक्षाकृत कम अनुपात में बनी हुई हैं। सामाजिक सुरक्षा के बिना और एकल परिवारों की वजह से वित्तीय बचत ही मुद्रास्फीति को मात देने का एकमात्र तरीका होगा। इसलिए हम निकासी के बावजूद प्रवाह के संबंध में आशावादी बने हुए हैं।
 
कंपनियों को अपनी मूल्य निर्धारण शक्ति किस हद तक वापस मिली है?
हम प्रीमियम और मास सेगमेंट के बीच मूल्य निर्धारण परिदृश्य को अलग-अलग तरीके से काम करता देख रहे हैं। बेहतर मूल्य निर्धारण शक्ति की वजह से प्रीमियम सेगमेंट कीमत बढ़ोतरी को अग्रसरित करने में सक्षम रहा है और शहरी मांग में जोरदार सुधार हुआ है। हालांकि जहां तक ​​मूल्य का सवाल है, तो मास सेगमेंट अब भी प्रयास में है।

First Published - September 19, 2022 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट