facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बिना हेजिंग वाली ईसीबी, ईएसजी अनुपालन पर जोखिम

Last Updated- December 11, 2022 | 5:42 PM IST

ऐसे समय में जब अमेरिका में उच्च ब्याज दर और डॉलर को लेकर वैश्विक होड़ ने भारतीय रुपये पर दबाव बढ़ा दिया है, मुद्रा विशेषज्ञों ने विनिमय दर को लेकर एक अन्य संभावित जोखिम की बात कही है और यह है बिना हेजिंग वाली बाह्य वाणिज्यिक उधारी।
बाह्य उधारी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, जून के आखिर में बाकी बची परिपक्वता अवधि के आधार पर अल्पावधि वाला कर्ज मार्च 2022 के विदेशी मुद्रा भंडार का 44.1  फीसदी है, जो मार्च 2021 के आखिर में 43.8 फीसदी रहा था।
कर्ज की इस तरह की देनदारी में लंबी अवधि का कर्ज शामिल है, जिसकी मूल परिपक्वता अगले 12 महीने में देखने को मिलेगी।
आंकड़े बताते हैं कि भारत की कुल बाह्य उधारी 620.7 अरब डॉलर के प्रतिशत के तौर पर अगले 12 महीने में परिपक्व होने वाला अल्पावधि का कर्ज 43.1 फीसदी है। 25 मार्च, 2022  को आरबीआई के पास 617.65 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था।
परिपक्व होने वाली कुछ उधारी रोल ओवर होगी क्योंकि अमेरिकी ब्याज दर बढ़ रही है और कमजोर रुपये के कारण हेजिंग की लागत में इजाफा हो रहा है, ऐसे में बाह्य वाणिज्यिक उधारी देसी मुद्रा के लिए जोखिम खड़ी कर रही है।
डॉलर के मुकाबले रुपये में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिला है और 5 जुलाई को यह अब तक के सबसे निचले स्तर 79.36 पर आ गया। इस साल अब तक डॉलर के मुकाबले रुपया 6.2 फीसदी टूट चुका है।
एसपी जैन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऐंड रिसर्च  के सहायक प्रोफेसर अनंत नारायण ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, बिना हेजिंग वाली उधारी को लेकर समस्या है। काफी लोगों ने बाह्य वाणिज्यिक उधारी ली है। आरबीआई के अनुमान के मुताबिक, मोटे तौर पर 40 फीसदी की ही हेजिंग हुई है। ऐसे में लोगों को डॉलर की खरीदारी की हमेशा दरकार है। दूसरा, कई उधारी परिपक्व होने वाली है। ऐसे में विदेशी बाजारों में भारतीय प्रतिभूतियों का स्प्रेड बढ़ा है।
नारायण ने कहा, डॉलर के पुनर्भुगतान की समस्या हो सकती है, जो अल्पावधि में आने वाला है, खास तौर से अगर ऐसी ईसीबी के लिए विगत में हेजिंग नहीं हुई है। कुल मिलाकर रुपये पर दबाव बढ़ेगा? हां, यह संभव है। नारायण विगत में आरबीआई की कई समितियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

First Published - July 8, 2022 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट