facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RRB IPO: आईपीओ के रास्ते तलाश रहे ग्रामीण बैंक

Advertisement

प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक सहित कई आरआरबी आईपीओ लाने की तैयारी में, वित्त मंत्री के साथ हुई चर्चा

Last Updated- August 28, 2024 | 11:25 PM IST
IPO

अपने मजबूत प्रदर्शन से उत्साहित कुछ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने पिछले सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बातचीत के दौरान अपने आईपीओ लाने की इच्छा जाहिर की। वित्त मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘19 अगस्त को हुई बैठक में आरआरबी के लिए बाजार अवसरों के बारे में चर्चा हुई थी। कुछ प्रायोजक बैंकों ने कहा था कि कई आरआरबी इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं कि वे धन जुटाने के लिए बाजार में जा सकते हैं।’

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव (नामित) एम नागराजू, अतिरिक्त सचिव, डीएफएस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रतिनिधि, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), विभिन्न आरआरबी के अध्यक्ष और प्रायोजक बैंकों के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) शामिल हुए थे।

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी अतुल कुमार गोयल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘9 आरआरबी में से 7 वाकई बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक और पंजाब ग्रामीण बैंक मुख्य रूप से शामिल हैं। हम प्रथम आरआरबी के लिए आईपीओ पर विचार कर रहे हैं।’

मुरादाबाद स्थित प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक की स्थापना 2019 में दो आरआरबी (सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मेरठ और प्रथम ग्रामीण बैंक मुरादाबाद) को मिलाकर की गई थी। यह बैंक 20 जिलों में 967 शाखाओं के साथ परिचालन करता है। इन जिलों में बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हरिद्वार, गोंडा, बलरामपुर, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा मुख्य रूप से शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय के 2022 के मसौदा दिशानिर्देशों के अनुसार 300 करोड़ रुपये की न्यूनतम नेटवर्थ वाले आरआरबी के पास पिछले तीन वर्षों में से प्रत्येक में 9 प्रतिशत के नियामकीय न्यूनतम स्तर से अधिक पूंजी पर्याप्तता अनुपात होना चाहिए।

इसके अलावा, इन क्षेत्रीय ऋणदाताओं के लिए पिछले पांच वर्षों में से तीन वर्षों में 15 करोड़ रुपये का कर-पूर्व परिचालन लाभ दर्ज करना जरूरी होगा। चिन्हित आरआरबी को पिछले पांच वर्षों में से तीन वर्षों में इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) 10 प्रतिशत और परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) 0.5 प्रतिशत होना चाहिए।

साथ ही, कोई भी ऋणदाता आरबीआई की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के ढांचे से जुड़ा नहीं होना चाहिए। एक आरआरबी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आईपीओ के माध्यम से हमारा लक्ष्य एक प्रतिष्ठित संगठन के रूप में अपनी विश्वसनीयता बढ़ाना और उसे निवेश लायक बनाना है।’

पंजाब ऐंड सिंध बैंक के पूर्व एमडी एवं सीईओ कृष्णन शंकरसुब्रमण्यन ने कहा, ‘यदि आरआरबी सूचीबद्ध होते हैं तो इससे सूचीबद्धता के बाद जनता के प्रति उनका जवाबदेही बढ़ेगी और अतिरिक्त पैसा जुटाकर वे ज्यादा पेशेवर तौर पर परिचालन करने में सक्षम होंगे।’

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement