facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gift City में अनलिस्टेड शेयरों की लिस्टिंग के नियमों को इसी महीने मिलेगी मंजूरी

Advertisement

एक तिमाही में संभावित पहली सूचीबद्धता, आईएफएससी चेयरपर्सन ने की पुष्टि

Last Updated- June 12, 2024 | 9:53 PM IST
Gift City में अनलिस्टेड शेयरों की लिस्टिंग के नियमों को इसी महीने मिलेगी मंजूरी, IFSCA to clear final norms for direct listing at the Gift City this month
K Rajaraman, Chairperson, IFSCA

गिफ्ट सिटी में असूचीबद्ध शेयरों की सीधी सूचीबद्धता के लिए अंतिम नियम एक महीने में तैयार हो जाएंगे और इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) एक तिमाही के भीतर पहली सूचीबद्धता से रूबरू हो सकता है। आईएफएससी अथॉरिटी के चेयरपर्सन के राजारामन ने यह बात कही।

गिफ्ट आईएफएससी में भारत की सार्वजनिक कंपनियों को सूचीबद्धता में सक्षम बनाने के ​लिए केंद्र सरकार जनवरी में ही नियमों को अधिसूचित कर चुकी है लेकिन आईएफएससीए ने मई में जारी चर्चा पत्र में अतिरिक्त नियामकीय जरूरतों पर टिप्पणी मांगी थी।

राजारमन ने कहा कि हमें लगा कि हमारे नियमों को अपडेट किए जाने की दरकार है। इसलिए पिछले दो महीने में हमने सूचीबद्धता नियमों को अपडेट किया जो सार्वजनिक राय के जरिए मिले हैं। हम अथॉरिटी की बैठक में इस महीने के आखिर में इसे मंजूरी के लिए रख सकते हैं। इन्हें संभवत: अगले महीने अधिसूचित कर दिया जाएगा।

आईएफएससीए का प्रतिभूति निर्गम और सूचीबद्धता नियमन 2021, आईएफएससी में गठित कंपनियों, भारत और विदेशी न्यायाधिकार क्षेत्र में गठित फर्मों की तरफ से जारी विभिन्न प्रतिभूतियों की सूचीबद्धता के लिए मौजूदा व्यवस्था मुहैया कराता है। मंजूरी के बाद सूचीबद्धता नियमन की जगह नया आईएफएससीए (लिस्टिंग) नियमन 2024 ले सकता है।

अंतिम मंजूरी के बाद विदेशी कंपनियां और घरेलू असूचीबद्ध कंपनियां सूचीबद्धता के लिए आईएफएससी एक्सचेंजों के पास दस्तावेज जमा करा सकेंगी। प्रस्ताव के मुताबिक 10 करोड़ डॉलर या इससे कम के इश्यू के प्रस्ताव को आईएफएससीए से किसी पत्र या मंजूरी की दरकार नहीं होगी यानी उन्हें इससे छूट मिलेगी। संशोधित नियमों में भी पात्रता मानकों और डिस्क्लोजर, व्हिसलब्लोअर मैकेनिज्म, लेखा मानकों, सस्टैनिबिलिटी की जानकारी आदि के बारे में प्रावधान शामिल हैं।

आईएफएससीए के चेयरपर्सन ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में पहले से ही सूचीबद्ध कंपनियों को गिफ्ट सिटी के जरिये रकम जुटाने की अनुमति के लिए नियम दो-तीन महीने के भीतर तैयार हो जाएंगे। ये नियम बाजार नियामक सेबी बनाएगा। आईएफएससीए इस विषय पर अपने इनपुट दे चुका है। आईएफएससी में करीब 75 ब्रोकर-डीलर पहले से ही पंजीकृत हैं और उसे और ब्रोकरों के जुड़ने की उम्मीद है। मार्च तक आईएफएससी में सिर्फ तीन इन्वेस्टमेंट बैंकर पंजीकृत थे।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement