facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड ​निचले स्तर पर रुपया

Last Updated- December 11, 2022 | 6:06 PM IST

डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ क्योंकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने भारत में चालू खाते के घाटे और महंगाई को लेकर चिंता पैदा की।
भारतीय वित्तीय बाजारों खास तौर से इक्विटी से विदेशी निवेशकों की लगातार निवेश निकासी का भी देसी मुद्रा पर असर पड़ा है। डीलरों ने यह जानकारी दी। आंशिक रूप से परिवर्तनीय रुपया डॉलर के मुकाबले 78.0825 पर टिका जबकि सोमवार को यह 77.9800 पर बंद हुआ था। पिछला रिकॉर्ड निचला स्तर 17 जून को देखा गया था और तब यह 78.0700 पर बंद हुआ था। देश में बढ़ती महंगाई के कारण सरकारी बॉन्ड पर भी असर पड़ा और 10 वर्षीय बेंचमार्क 6.54 फीसदी 2023 का प्रतिफल 3 आधार अंक चढ़कर 7.48 पर बंद हुआ। बॉन्ड की कीमतें और प्रतिफल एक दूसरे के विपरीत दिशा में चलते हैं।
पिछले हफ्ते 7.3 फीसदी पर आने के बाद बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स मंगलवार को 1.2 फीसदी चढ़कर 9.30 बजे 115.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। रॉयटर्स ने यह जानकारी दी। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट फ्यूचर्स 1.95 डॉलर उछलकर करीब 111.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल में तेजी भारत का आयात खर्च बढ़ाएगा और महंगाई के लिए भी जोखिम पैदा करेगा क्योंकि भारत इस जिंस का दुनिया भर में तीसरा सबसे बड़ा आयातक है।
डीलरों ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों के बदले सरकारी बैंकों की तरफ से डॉलर की लगातार हो रही खरीदारी ने देसी मुद्रा को नीचे खींच लिया। बताया जाता है कि विदेशी बैंक भी विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए डॉलर खरीद रहे हैं।
एफआईआई अक्टूबर 2021 के बाद से हर महीने भारतीय शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे हैं और उनकी तरफ से हुई निकासी की तुलना साल 2008 के वैश्विक आर्थिक संकट के दौर से की जा सकती है।
साल 2022 में अब तक एफआईआई ने भारतीय शेयरों की 2.07 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है और 15,047 करोड़ रुपये के देसी बॉन्ड बेचे हैं।

 

First Published - June 22, 2022 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट