facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जारी रही रुपये की लुढ़कन

Last Updated- December 11, 2022 | 5:36 PM IST

डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार तीसरे दिन नए निचले स्तर पर टिका, जिसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में सुधार और उभरते बाजारों से पूंजी की निकासी डॉलर की ओर जाना है। देसी मुद्रा बुधवार को डॉलर के मुकाबले 79.64 पर बंद हुई, जो एक दिन पहले 79.60 रुपये पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले अब तक के निचले स्तर 79.68 को छू लिया था।
मौजूदा हफ्ते में रुपये ने डॉलर के मुकाबले 0.5 फीसदी का नुकसान दर्ज  किया और इस साल अब तक रुपये की गिरावट 6.7 फीसदी पर पहुंच गई है। इस कैलेंडर वर्ष में डॉलर इंडेक्स 13 फीसदी मजबूत हुआ है और यह बुधवार को 20 साल के उच्चस्तर पर रहा।
यूक्रेन में  युद्ध‍ और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी को लेकर चिंता व फेडरल रिजर्व की मौद्रिक सख्ती की  योजना ने निवेशकों को सुरक्षित अमेरिकी डॉलर की ओर  धकेला है।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय परिसंपत्तियों  से  इस साल अब तक 30.4 अरब डॉलर निकाले हैं और ज्यादातर निकासी इक्विटी से हुई। यह जानकारी एनएसडीएल के आंकड़ों से मिली। साल 2008 में वैश्विक आर्थिक संकट के  दौरान विदेशी निवेशकों  की  शुद्ध‍ बिकवाली पूरे साल में 9.3 अरब डॉलर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड से  कहा, कच्चे तेल की कीमत में रिकवरी, मजबूत डॉलर इंडेक्स और विदेशी फंडों की तरफ से निकासी के कारण कमजोर देसी इक्विटी की कमजोरी का असर रुपये पर पड़ा, जब केंद्रीय बैंक व सरकार ने कई कदम उठाए।
कच्चे तेल की कीमतें  बुध‍वार को बढ़ी, जो अप्रैल के बाद पहली बार पिछले कारोबारी सत्र में 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई थी। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.7  फीसदी चढ़कर 100.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। रॉयटर्स ने यह जानकारी दी। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत के व्यापार घाटा और महंगाई  पर दबाव बढ़ा रहा है क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था तेल  के  आयात पर काफी ज्चादा निर्भर है।

First Published - July 13, 2022 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट