facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 83 के पार

Last Updated- December 11, 2022 | 1:32 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी निवेशकों की तरफ से लगातार की जा रही बिकवाली के बीच  बुधवार को अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया 61 पैसे की गिरावट के साथ पहली बार 83 रुपये के स्तर से नीचे चला गया।

इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का भी भी रुपये पर असर पड़ा।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank foreign exchange market) में रुपया 82.32 पर मजबूत खुला। बाद में रुपये की शुरूआती तेजी जाती रही और कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव 82.40 प्रति डॉलर के मुकाबले 61 पैसे की गिरावट के साथ अबतक के सबसे निचले स्तर 83.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर इंडेक्स 0.31 प्रतिशत बढ़कर 112.48 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत बढ़कर 90.77 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स 146.59 अंक की तेजी के साथ 59,107.19 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने मंगलवार को 153.40 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी। 

First Published - October 19, 2022 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट