facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपया 19 पैसे टूटकर 79.64 प्रति डॉलर पर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:32 PM IST

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ 79.64 के भाव पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.60 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.60 से 79.71 के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की गिरावट दर्शाता 79.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा सामने आने के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी देखी गई। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 106.68 हो गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.58 प्रतिशत बढ़कर 95.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 37.87 अंक की तेजी के साथ 60,298 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,347.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

First Published - August 18, 2022 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट