facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपया 37 पैसे टूटकर 79.62 प्रति डॉलर पर बंद

Last Updated- December 11, 2022 | 4:40 PM IST

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 79.62 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। रुपये में यह गिरावट सतत पूंजी प्रवाह जारी रहने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद दर्ज हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.22 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान एक समय यह 79.22 के उच्चस्तर और 79.94 के निचले स्तर पर भी रहा। कारोबार के अंत में रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 79.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 79.25 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अल्पावधि में रुपये में कारोबार का रुख मिला-जुला रहने की संभावना है। घरेलू बाजार के अपने निचले स्तर से सुधरने और विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिल सकता है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत गिरकर 104.95 रह गया।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘निवेशकों को जुलाई के लिए अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने खुश किया है, जो अनुमान से कम रही है। ऐसे में उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व अपनी अगली बैठक में ब्याज दरों में आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी नहीं करेगा।’’

बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों की निगाह अब आगे के संकेतों के लिए शुक्रवार को आने वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) तथा व्यापार संतुलन जैसे वृहत आर्थिक आंकड़ों पर होगी। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत बढ़कर 98.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 515.31 अंक की तेजी के साथ 59,332.60 अंक पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,298.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

First Published - August 11, 2022 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट