facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपया 37 पैसे टूटकर 81.90 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 37 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ अपने अबतक के सबसे निचले स्तर 81.90 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और निवेशकों के जोखिम वाले बाजारों में निवेश करने से बचने से घरेलू मुद्रा में गिरावट आई। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और विदेशी निवेशकों की निकासी के बीच कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 82 प्रति डॉलर से नीचे आ गया था। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुला और अंत में 37 पैसे की गिरावट लेकर इसी स्तर पर बंद हुआ। वहीं, मंगलवार को रुपये की विनियम दर 14 पैसे चढ़कर 81.53 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड की जिंस एवं मुद्रा अनुसंधान उपाध्यक्ष सुगंधा सचदेवा ने कहा कि बाजारों में जोखिम से बचने के भाव के बीच रुपया सिकुड़ते हुए नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। 

उन्होंने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और डॉलर सूचकांक के 115 के महत्वपूर्ण स्तर पर करीब पहुंचने से भी स्थानीय मुद्रा में गिरावट आई है। सचदेवा ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के बीच रिजर्व बैंक द्वारा सीमित हस्तक्षेप से रुपये में बिकवाली का मौजूदा दौर चल रहा है। 

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत चढ़कर 114.59 पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अब सभी का ध्यान रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर है। इस बैठक में नीतिगत दरों पर शुक्रवार को निर्णय लिया जाएगा। वहीं, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत गिरकर 85.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 509.24 अंक यानी 509.24 प्रतिशत टूटकर 56,598.28 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 148.80 अंक की गिरावट आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को 2,823.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

First Published - September 28, 2022 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट