facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दर बढ़ने के डर से रुपया गिरा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:35 PM IST

 अमेरिकी मुद्रास्फीति का आंकड़ा अनुमान से ऊपर रहने की वजह से बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई। मुद्रास्फीति के आंकड़े से फेडरल रिजर्व द्वारा ऊंची दर वृद्धि की आशंका बढ़ी है। इससे डॉलर में भी मजबूती आ सकती है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.44 पर बंद हुआ जबकि मंगलवार को यह 79.15 पर था। वर्ष 2022 में अब तक डॉलर के मुकाबले घरेलू मुद्रा 6.4 प्रतिशत कमजोर हुई है। 
10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल 4 आधार अंक चढ़कर 7.12 प्रतिशत पर बंद हुआ। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बंद होने के बाद जारी हुए आंकड़े से पता चला हैकि अगस्त में अमेरिका में मुद्रास्फीति 8.3 प्रतिशत पर रही, जो एक महीने पहले के 8.5 प्रतिशत के मुकाबले कम है, लेकिन करीब 8.1 प्रतिशत के बाजार अनुमान से ज्यादा है। 
आंकड़े से इन आशंकाओं को बढ़ावा मिला है कि फेडरल रिजर्व 21 सितंबर को होने वाली अगली बैठक में 100 आधार अंक की दर वृद्धि की घोषणा करेगा। पिछली बार फेडरल रिजर्व ने वर्ष 1981 में एक ही बैठक में 100 आधार अंक तक की दर वृद्धि की थी।
आंकड़े क बाद, दो वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल 20 आधार अंक से ज्यादा बढ़कर 3.79 प्रतिशत की 15 वर्ष की ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि 10 वर्षीय अमेरिकी प्रतिफल 6 आधार अंक चढ़कर 3.42 प्रतिशत पर रहा। 
 

First Published - September 14, 2022 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट