facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपया सात पैसे टूटकर 79.89 प्रति डॉलर पर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:51 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 79.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.93 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान यह 79.84 रुपये से 79.94 के दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की हानि के साथ 79.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 79.82 प्रति डॉलर था। 

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 110.39 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 168.08 अंक की हानि के साथ 59,028.91 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,144.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

First Published - September 7, 2022 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट