facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपया लुढ़ककर गया 79.36 पर

Last Updated- December 11, 2022 | 5:47 PM IST

डॉलर के मुकाबले रुपये में नरमी का रुख बना हुआ है। जून में व्यापार घाटा रिकॉर्ड उच्च स्तर पहुंचने से डॉलर की तुलना में स्थानीय मुद्रा आज और भी नीचे फिसल गया। रुपया 0.5 फीसदी गिरकर 79.36 के निम्नतम स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 1 जुलाई को रुपया 79.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के मद्देनजर चालू खाते का घाटा बढ़ने से मुद्रा ट्रेडरों का अनुमान है कि रुपये में आगे और गिरावट आ सकती है। फरवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के समय से ही वै​श्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी बनी हुई है। कच्चे तेल का दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति और चालू खाते के घाटे में वृद्धि का जोखिम बढ़ गया है। भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी से अ​धिक कच्चा तेल आयात करता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज रिसर्च में विश्लेषक दिलीप परमार ने बताया, ‘सोमवार को थोड़ा संभलने के बाद रुपया जून में व्यापार घाटा बढ़ने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली की वजह से आज फिर नए निचले स्तर पर फिसल गया। इस साल अब तक विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में रिकॉर्ड 31 अरब डॉलर की बिकवाली की है।’ विश्लेषकों का अनुमान है कि डॉलर के मुकाबले रुपया 79.80 से 80 रुपये के करीब जा सकता है। 2022 में रुपये में 6.3 फीसदी की नरमी आ चुकी है। वै​श्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका से अमेरिकी डॉलर सूचकांक करीब 20 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिससे उभरते बाजारों की मुद्राओं में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक 106.17 पर पहुंच गया, जो 3 दिसंबर 2002 के बाद से उच्चतम स्तर है। सोमवार को यह 105.14 पर था।
कोटक सिक्योरिटीज में मुद्रा डेरिवेटिव एवं ब्याज दर डेरिवेटिव के उपाध्यक्ष अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में मजबूती से रुपये पर दोहरी मार पड़ी है। आगे भी रुपये में नरमी का रुख बना रह सकता है।’ बनर्जी का अनुमान है कि निकट अवधि में रुपया 78.90 से 79 रह सकता है।
सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के डीलर ने कहा, ‘आरबीआई ने 79.20 से 79.25 के स्तर पर मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया था लेकिन आज डॉलर की मांग काफी ज्यादा थी। रुपया 79.30 तक जाने के बाद बाजार में डॉलर को कोई बिकवाल नहीं था।’रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रुपये में भारी-उतार चढ़ाव को काबू में करने के लिए आरबीआई ने समय-समय पर डॉलर की खासी बिकवाली की है। इससे विदेशी मुद्रा भंडार 25 फरवरी के 631.52 अरब डॉलर से 24 जून को घटकर 593.32 अरब डॉलर रह गया है।

First Published - July 5, 2022 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट