facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डॉलर के मुकाबले 82 के पास रुपया

Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 82 के करीब पहुंच गया क्योंकि फेडरल रिजर्व के विभिन्न अधिकारियों की टिप्पणी बताती है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक का नीतिगत सख्ती का चक्र अभी लंबा रास्ता तय करेगा।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 81.94 के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को 81.58 पर टिका था, लेकिन कारोबारी सत्र में यह 81.95 के स्तर को छू चुका था।
करेंसी ट्रेडरों ने कहा, अगर भारतीय रिजर्व बैंक ने कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में हस्तक्षेप न किया होता तो रुपया कमजोर होकर 82 के पार निकल जाता। अनुमान है कि आरबीआई ने हाजिर बाजार में बुध‍वार को 1 अरब डॉलर से ज्यादा की बिकवाली की।
कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (करेंसी डेरिवेटिव व ब्याज दर डेरिवेटिव) ए. बनर्जी ने कहा, आरबीआई के भारी हस्तक्षेप से ही रुपया आज यहां है, अन्यथा यह 82.50 के पास पहुंच जाता। आज के हस्तक्षेप के तहत आरबीआई ने निश्चित तौर पर एक अरब डॉलर से ज्यादा लगाए होंगे। आगामी दिनों में उन्हें डॉलर के मुकाबले रुपया 81.30 से 82.50 के दायरे में दिख रहा है। इस साल अब तक डॉलर के मुकाबले रुपया 9.3 फीसदी कमजोर हुआ है। 21 सितंबर के बाद से रुपये में गिरावट की रफ्तार तेज हुई है, जब फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का चक्र अनुमान से लंबा रहने का संकेत दिया था।
उस दिन से स्थानीय मुद्रा में डॉलर के मुकाबले 2.7 फीसदी की गिरावट आई है और 11 उभरते देशों की मुद्राओं के मुकाबले इसका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। डीलरों ने कहा, रुपये की कमजोरी और उसमें सुधार के संकेत न देखते हुए आयातक डॉलर खरीदने की ओर बढ़े, जिससे रुपये की गिरावट और गहरी हो गई।
मंगलवार को  फेड के अधिकारियों की टिप्पणी से संकेत मिला  था कि अमेरिका में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की दरकार है। अमेरिका में  महंगाई के 40 साल के उच्चस्तर पर पहुंचने के साथ फेड मार्च 2022 से ब्याज दरों में 300 आधार अंकों का इजाफा कर चुका है, जो 2004-06 की दर बढ़ोतरी के चक्र के बाद सबसे ज्यादा है। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 20 साल के उच्चस्तर पर पहुंच गया क्योंकि ऊंची दरों  को देखते हुए ग्लोबल फंड दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में चले गए।
शिनहान बैंक के उपाध्यक्ष (ग्लोबल ट्रेडिंग सेंटर) कुणाल सोढानी ने कहा, एफओएमसी के हालिया संकेत, अमेरिका के अच्छे आंकड़े और फेड अधिकारियों की टिप्पणी को देखते हुए फेड दिसंबर 2022 तक ब्याज दरों में 125 आधार अंकों का और इजाफा कर सकता  है, जो 10 साल वाली अमेरिकी ट्रेजरी की दर 4 फीसदी पहुंचने के तौर पर प्रतिबिंबित हो चुका है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच कारोबारी सत्र में एफआईआई की निवेश निकासी करीब 2 अरब डॉलर रही है। आगामी दिनों में  डॉलर के मुकाबले रुपया 80.60 से 82.50 के दायरे में रह सकता है।

First Published - September 28, 2022 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट