facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपया बैठ गया 82 के पार

Last Updated- December 11, 2022 | 2:00 PM IST

 कई दिनों से 82 के नीचे घूमकर लौट रहा रुपया आज उस पार ही जम गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में वृद्धि के संकेत मिलने से रुपये को झटका लगा। विभिन्न सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कुछ बैंकों को विदेशी बाजार में मार्केट पोजिशन कम करने को कहा है क्योंकि पिछले दो दिनों से उसी की वजह से रुपये में गिरावट बढ़ गई है।
रुपया आज 0.5 फीसदी गिरावट के साथ 82.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में इस साल अब तक 9.7 फीसदी की गिरावट आ गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने आज दरों में वृद्धि जारी रखने की बात दोहराई, जिससे रुपये को तगड़ा झटका लगा। सितंबर 2021 से ही रुपये में गिरावट जारी है। उस दौरान फेडरल रिजर्व ने अमेरिका में दरों में वृद्धि का चक्र उम्मीद से लंबा होने का संकेत दिया था। तब से अब तक रुपया 2.9 फीसदी लुढ़क चुका है।
विभिन्न सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि आरबीआई ने बैंकों को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अपना रुख नरम करने के लिए कहा है। यह श्रेणी सीधे तौर पर केंद्रीय बैंक के विनियमन में नहीं आता है। विदेश में रुपये से संबंधित ज्यादातर गतिविधियां लंदन, सिंगापुर और न्यूयॉर्क में होती हैं।
इस बारे में जानकारी के लिए आरबीआई को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। दरों में वृद्धि के मोर्चे पर फेडरल रिवर्ज के आक्रामक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में हालिया तेजी के कारण रुपये को विदेशी बाजार में तगड़ा झटका लगा है। 
एक सूत्र ने कहा, ‘आरबीआई का कहना है कि जब भी वह पहल करता है और हाजिर बाजार में दखल देता है तो डॉलर की कीमत विदेशी बाजार के मुकाबले यहां ज्यादा गिर सकती है। तब बैंक यहां डॉलर खरीद लेंगे और ऊंचे दाम पर विदेश में बेच देंगे। इससे आरबीआई का दखल बेकार हो जाएगा।’ आरबीआई ने पिछले साल घरेलू बैंकों के जरिये विदेशी बाजार में हस्तक्षेप करना शुरू किया था।
बैंक ऑफ इंटरनैशनल सेटलमेंट के 2019 में कराए गए पिछले त्रिवार्षिक सर्वेक्षण के अनुसार विदेशी बाजार में रुपये की मात्रा घरेलू बाजार के मुकाबले बढ़ चुकी थी। 

First Published - October 7, 2022 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट