facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 82.69 पर

Last Updated- December 11, 2022 | 1:56 PM IST

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और निवेशकों द्वारा जोखिम लेने से परहेज करने के कारण रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 82.69 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण रुपये पर अतिरिक्त दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.68 पर खुला और फिर गिरावट दर्ज करते हुए 82.69 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 39 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.30 पर बंद हुआ था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 सितंबर को 4.854 अरब डॉलर घटकर 532.664 अरब डॉलर रह गया। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 112.81 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत गिरकर 97.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,250.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published - October 10, 2022 | 10:54 AM IST

संबंधित पोस्ट