facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आरबीआई के दखल से संभला रुपया

Last Updated- December 11, 2022 | 1:29 PM IST

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने के बाद आज रुपये में सुधार हुआ। डीलरों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा मिला। रुपया 0.3 फीसदी मजबूती के साथ 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 83.29 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के ताजा निचले स्तर पर गिर गया था। बुधवार को रुपया 83.02 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर था।
मंगलवार के बाद रुपये में 1 फीसदी से अ​धिक की गिरावट को देखते हुए आरबीआई ने विनिमय दर में ​उतार-चढ़ाव को ​थामने के लिए डॉलर की बिक्री करने का निर्णय लिया। डीलरों ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार में संभवत: 1 अरब डॉलर से अ​धिक की बिक्री की। बुधवार को आरबीआई ने कोई खास हस्तक्षेप नहीं किया था। इससे रुपये को कोई सहारा न मिला और वह 83 रुपये प्रति डॉलर के पार पहुंच गया।
कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (करेंसी डेरिवेटिव्स ऐंड इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स) अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘आरबीआई ने आज करीब 1 अरब डॉलर की बिक्री के साथ बाजार में हस्तक्षेप किया। मुख्य तौर पर इसी हस्तक्षेप के कारण रुपये सुधार हुआ। मैं समझता हूं कि निकट भविष्य में रुपया 82.50 से 83.50 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रहेगा।’
डीलरों ने कहा कि आरबीआई ने कारोबार के आ​खिरी समय में हस्तक्षेप किया जिससे रुपये के ​खिलाफ दांव लगाने वाले कारोबारी हतोत्साहित हुए।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज रिसर्च के विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और चीनी युआन में सुधार के कारण रुपया शुरुआती गिरावट से उबर गया। यह आज के व्यापार में एशिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में शामिल रही।’ उन्होंने अनुमान जाहिर किया कि रुपया 81.90 से 83.50 रुपये प्रति डॉलर के व्यापक दायरे में रहेगा।
पिछले कुछ सप्ताह से आरबीआई ने हाजिर बाजार के मुकाबले मुद्रा बाजार के फॉरवर्ड श्रेणी में डॉलर की बिक्री के जरिये अपना हस्तक्षेप बढ़ा दिया है। विश्लेषकों ने कहा कि फॉरवर्ड श्रेणी में हस्तक्षेप करते हुए आरबीआई हेडलाइन रिजर्व के स्तर में तेजी से गिरावट को रोक रहा था। यह पहल आरबीआई के हेडलाइन रिजर्व  में भारी गिरावट के मद्देनजर की गई है। फरवरी के अंत में यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद से आरबीआई के हेडलाइन रिजर्व में करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल
आज के शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि थी। फेडरल रिजर्व के कुछ सदस्यों द्वारा की गई टिप्पणी से अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा अगले महीने और उसके बाद दरों में आक्रामक वृद्धि की उम्मीद बढ़ गई।
अमेरिकी डॉलर सूचकांक गुरुवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे 112.86 पर था जबकि बुधवार को साढ़े तीन बजे यह 112.47 था। आमतौर पर अमेरिकी ब्याज दरों में वृद्धि से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में पूंजी प्रवाह बढ़ता है। बनर्जी ने कहा, बाजार ने उम्मीद जताई है कि 2 नवंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में 75 आधार अंकों की वृद्धि की जाएगी। 

First Published - October 20, 2022 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट