facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रुपया 79.84 प्रति डॉलर पर स्थिर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:26 PM IST

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 79.84 के भाव पर स्थिर रहा। वैश्विक बाजार में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.90 के स्तर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.78 से 79.92 के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में 79.84 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख लिए बंद हुआ।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 108.38 हो गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत घटकर 95.94 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 872.28 अंक के नुकसान के साथ 58,773.87 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुद्ध रूप से 453.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि जैक्सन हॉल में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के भाषण के बाद हाल की तेजी को देखते हुए कारोबारी अपने निवेश को घटा सकते हैं। पावेल की टिप्पणियों से ऐसा लगता है कि आने वाले महीनों में नीतिगत दरों के मामले में आक्रामक रुख देखने को मिल सकता है।

 

First Published - August 22, 2022 | 8:12 PM IST

संबंधित पोस्ट